Google Pixel 6 सीरीज़ के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की दिखी पहली झलक, गलती से पोस्ट हुई तस्वीर!

Google Pixel 6 सीरीज़ के 'इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर' की पहली झलक देखने को मिली है, जिसे गलती से ट्विटर पर साझा किया गया था। Google के एंड्रॉयड डिविज़न के प्रमुख Hiroshi Lockheimer ने अपने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट की तस्वीर साझा की थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6 सीरीज़ में मिल सकता है कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Google Pixel 6 pro में मिल सकता है 50MP प्राइमरी कैमरा
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पहली तस्वीर आई सामने
Google Pixel 6 सीरीज़ के तहत Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है, जिसकी जानकारी पिछले कुछ समय से सामने आ रही है। पहले सामने आ चुकी लीक्स में अटकलें लगाई जा रही थी कि यह स्मार्टफोन्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं। वहीं, अब इस फीचर की पहली झलक देखने को मिली है। दरअसल, यह खुलासा खुद कंपनी के एंड्रॉयड एग्जिक्यूटिव ने किया है। बता दें, इससे पहले इन दोनों फोन के रेंडर्स और कई स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आ चुके हैं।

लीक हो चुके रेंडर्स में देखा जा चुका है कि Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है, तो ऐसे में अटकलें लगाई गई थी कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस हो सकता है। वहीं, अब पिक्सल 6 सीरीज़ के 'इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर' की पहली झलक देखने को मिली है, जिसे गलती से ट्विटर पर साझा किया गया था। Google के एंड्रॉयड डिविज़न के प्रमुख Hiroshi Lockheimer ने अपने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट की तस्वीर साझा की थी। इस स्क्रीनशॉट में लॉक-स्क्रीन में 'इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट' सेंसर आइकन को देखा जा सकता है।
 

हालांकि, कुछ समय बाद ही इस तस्वीर को डिलीट कर दिया गया। लेकिन पोस्ट डिलीट करने से XDADevelopers के एडिटर-इन चीफ Mishaal Rahman द्वारा इस पोस्ट को रिपोस्ट कर दिया गया।

पुरानी लीक्स में फोन की तस्वीरों के अलावा, फोन के फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुए थे जिसके मुताबिक पिक्सल 6 प्रो फोन Android 12 OS पर काम करेगा। इसमें 6.71 इंच पी-ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन गूगल के प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। लीक तस्वीरों के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

वहीं, पिक्सल 6 फोन में 6.4 इंच फ्लैट डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वायरलेस चार्जिंग और बॉटम फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद होंगे। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ दस्तक दे सकता है । रिपोर्ट की मानें, तो पिक्सल 6 फोन का डायमेंशन 158.6x74.8x8.9mm होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 6, Google Pixel 6 pro, Google Pixel 6 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.