50MP कैमरा से लैस हो सकता है Google Pixel 6 Pro फोन, लीक हुई लाइव तस्वीरें

Google Pixel 6 सीरीज़ इस साल लॉन्च की जा सकती है, जिसमें Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। इन दोनों ही फोन से जुड़ी कई लीक्स ऑनलाइन सामने आती रहती हैं, मई महीने में दोनों फोन के कथित रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 6 Pro में मिल सकता है 6.71 इंच पी-ओलेड डिस्प्ले
  • गूगल पिक्सल 6 प्रो में मौजूद हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन का बैक पैनल डिज़ाइन पहले लीक हो चुके रेंडर जैसा ही है
Google Pixel 6 सीरीज़ इस साल लॉन्च की जा सकती है, जिसमें Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। इन दोनों ही फोन से जुड़ी कई लीक्स ऑनलाइन सामने आती रहती हैं, मई महीने में दोनों फोन के कथित रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे। जिसके जरिए यह देखा गया था कि यह फोन देखने में कैसे होंगे और इनके फीचर्स क्या होंगे। वहीं, लेटेस्ट लीक में Google Pixel 6 Pro की लाइव तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें फोन का फ्रंट और बैक पैनल दोनों को ही देखा जा सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में Google Pixel 6 Pro की इस लीक तस्वीर की जानकारी दी गई है। लीक तस्वीर में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ “GR1YH” मॉडल नंबर स्थित है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि यह मॉडल नंबर आगामी गूगल पिक्सल फोन से जुड़ा होगा, जिसका कोडनेम Raven है। इस कोडनेम को लेकर माना जा रहा है कि यह गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन हो सकता है। ऐसे में लीक हुई तस्वीरों को लेकर माना जा रहा है कि यह गूगल पिक्सल 6 प्रो की हो सकती है।

तस्वीर में यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें डिस्प्ले के किनारे घुमावदार है। फोन में किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है, तो उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस हो सकता है। बैक पैनल की बात करें, तो फोन में डुअल-टोन हॉरिजन्टल कैमरा स्ट्राइप दी गई है, जिसमें टॉप पर बेज कलर, बीच में ब्लैक कलर पैनल और निचले हिस्से पर व्हाइट कलर मौजूद है। निचले हिस्से के सफेद पैनल पर Google लोगो दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर मौजूद होंगे, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद होगा।

बता दें, लीक हुई लाइव तस्वीरें मई महीने में सामने आ चुके CAD-आधारित रेंडर्स से मिलती है, इससे यह तो संभावना होती है कि फोन का डिज़ाइन कुछ ऐसा ही होगा।
Advertisement

फोन की लाइव तस्वीरों के अलावा, फोन के फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुए है जिसके मुताबिक पिक्सल 6 प्रो फोन Android 12 OS पर काम करेगा। इसमें 6.71 इंच पी-ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन गूगल के प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। लीक तस्वीरों के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.