Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन Amazon India पर खरीद के लिए उपलब्ध, रहे सावधान...

Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि बिना लॉन्च हुए Google Pixel 6 Pro फोन खरीद के लिए Amazon India पर लिस्ट है, जिसकी कीमत लॉन्च कीमत से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon India पर Pixel 6 Pro स्मार्टफोन खरीद के लिए है लिस्ट
  • फोन की कीमत भारत में काफी ज्यादा लिस्ट की गई है
  • अमेरिका में गूगल पिक्सल 6 प्रो को $899 की कीमत में पेश किया गया था
Google Pixel 6 सीरीज़ को पिछले साल 12GB रैम व Tensor प्रोसेसर के साथ अमेरिका में लॉन्च किया गया था, जिसमें Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन्स शामिल थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि बिना लॉन्च हुए Google Pixel 6 Pro फोन खरीद के लिए Amazon India पर लिस्ट है, जिसकी कीमत लॉन्च कीमत से काफी ज्यादा है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्मार्टफोन 7 दिन तक की रिटर्न और अमेज़न वॉरंटी पॉलिसी के तहत पेश किया गया है।

Amazon India पर Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन खरीद के लिए 1,04,000 रुपये में लिस्ट है। याद हो तो यह फोन अमेरिका में $899 (लगभग 67,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था। वहीं, भारत में लिस्ट फोन की कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा, अमेज़न कंपनी इस प्रोडक्ट पर बाकि प्रोडक्ट्स की तरह 7 दिन तक की रिटर्न और अमेज़न वॉरंटी पॉलिसी भी दे रही है। लेकिन यदि Google ने इस फोन के अब-तक आधिकारिक रूप से लॉन्च ही नहीं किया, तो ऐसे में यह फोन भारत में किसी भी तरह की वॉरंटी के योग्य नहीं है।

इसके अलावा, गौर करने वाली बात गूगल पिक्सल 6 प्रो को भारत में बेचने वाले सेलर Worldwide_Store की है। इस सेलर के रिव्यूज़ पर नज़र डालें, तो  ई-कॉमर्स साइट पर इस सेलर को 90 दिन के अंदर 80 प्रतिशत नेगेटिव रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके अलावा, कई यूज़र्स ने आरोप लगाया है कि यह सेलर देश में इम्पोर्ट प्रोडक्ट के साथ-साथ फेक प्रोडक्ट्स की भी सप्लाई करता है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम अपने पाठकों को आगाह करेंगे कि वह Google ने इस सीरीज़ को भारत में लॉन्च नहीं किया है, ऐसे में अमेज़न इंडिया पर लिस्ट इस फोन को खरीदने से बचें।
Advertisement
 

Pixel 6 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो+ईसिम) Google Pixel 6 Pro एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच का QHD+ (1,440x3,120 पिक्सल) LTPO ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 10Hz से 120Hz तक कई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह प्रो फोन भी गूगल के Tensor प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम दी गई है। फोटो और वीडियो के लिए गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में f/2.2 लेंस के साथ फ्रंट में 11.1-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

पिक्सल 6 प्रो फोन की स्टोरेज 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी UFS 3.1 की है। गूगल ने प्रो फोन में 5,003 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 30 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 23 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 6 Pro, Amazon India, Amazon, Google Pixel 6 series

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.