Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ Google Pixel 5a अगस्त में होगा लॉन्च!

Google Pixel 5a स्मार्टफोन को Google Pixel 4a के फ्रेम टाइम में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह किफायती मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, बिल्कुल गूगल पिक्सल 4ए की तरह।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5a फोन 5G को करेगा सपोर्ट
  • गूगल पिक्सल 5ए कथित रूप से किफायती फोन हो सकता है
  • Pixel 6 सीरीज़ अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च
Google Pixel 5a स्मार्टफोन को Google Pixel 4a के फ्रेम टाइम में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह किफायती मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, बिल्कुल गूगल पिक्सल 4ए की तरह। 5जी सपोर्ट के अलावा, नेक्सट जनरेशन का यह किफायती पिक्सल मॉडल कुछ बदलावों से भी लैस हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 5ए फोन FCC वेबसाइट पर दो मॉडल्स के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें से एक मॉडल नॉर्थ अमेरिका का वेरिएंट हो सकता है, जबकि दूसरा बाकि दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर @cstark27 ने Google Pixel 5a स्मार्टफोन को सबसे पहले FCC लिस्टिंग पर स्पॉट किया था, जिसके बाद इसकी जानकारी ट्विटर पर पोस्ट की गई। गूगल पिक्सल 5ए फोन मॉडल नंबर G1F8F, GR0M2 और G4S1M के साथ लिस्ट है, आखिर के दो मॉडल FCC ID A4RG4S1M के साथ लिस्ट हैं। G1F8F मॉडल FCC ID A4RG1F8F के साथ लिस्ट है। इन मॉडल्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक जैसे होंगे, बस इसमें नेटवर्क बैंड सपोर्ट अलग हो सकता है। खासतौर पर एक मॉडल यूएस रिज़न में CDMA को सपोर्ट करेगा, वहीं बाकि में CDMA मौजूद नहीं है।

हालांकि, एफसीसी लिस्टिंग से इसके अलावा ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आती है। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गूगल पिक्सल 5ए का कोडनेम 'Barbet' हो सकता है और इसके काफी हद तक पिछले साल के Pixel 5 और Pixel 4a 5G हैंडसेट के समान होने की उम्मीद है। हालांकि, Google ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है कि वह फोन भारत में लॉन्च करेगा या नहीं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह Bureau of Indian Standards (BIS) लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत मिलते हैं।  

जहां Google Pixel 5a स्मार्टफोन अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है, वहीं Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro को लेकर माना जा रहा है कि यह अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इन दो स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फ्लैगशिप स्तर के फोन होंगे, जो क गूगल के अपने चिपसेट से लैस होंगे। यह एंड्रॉयड 12 पर काम करेंगे और इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। गूगल पिक्सल 6 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, वहीं पिक्सल 6 डुअल कैमरा के साथ आ सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • Bad
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 5a, Google Pixel 5a Specifications, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  3. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  4. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  6. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  9. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  10. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.