Google Pixel 4a लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 4a की कीमत भारत में 31,999 रुपये होगी। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। सीमित समय के लिए कंपनी हैंडसेट को 29,999 रुपये में बेचेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है
  • Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है
  • गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है
Google Pixel 4a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Google ने करीब दो महीने पहले ग्लोबल मार्केट में Pixel 4a हैंडसेट को $349 (करीब 25,500 रुपये) में लॉन्च किया था। कंपनी ने गूगल पिक्सल 4ए की कीमत का भी ऐलान कर दिया है। यह मार्केट में Pixel 3a के अपग्रेड के तौर पर आया है। इसमें होल-पंच डिस्प्ले है और पिछले हिस्से पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस वजह से फोन दिखने में Pixel 4 जैसा लगता है जिसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
 

Google Pixel 4a price in India, availability details

गूगल पिक्सल 4ए की कीमत भारत में 31,999 रुपये होगी। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। सीमित समय के लिए कंपनी हैंडसेट को 29,999 रुपये में बेचेगी। याद रहे कि Google ने Pixel 3a को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि, ज़्यादातर ऑनलाइन सेल में इसे 29,999 रुपये में बेचा जाता रहा है।


Google ने खुलासा किया है कि Pixel 4a की सेल फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी। गौर करने वाली बात है कि इसी तारीख से Flipkart Big Billion Days Sale का आगाज़ होने वाला है।
Advertisement

बीते हफ्ते Google ने ऐलान किया कि पिक्सल 4ए को 17 अक्टूबर से उपलब्ध कराए जाने का ऐलान किया था। लेकिन अब सेल की तारीख में बदलाव हो गया है।
 

Google Pixel 4a specifications, features

गूगल पिक्सल 4ए एंड्रॉयड 10 पर चलता है और यह गूगल पिक्सल 4 के समान फीचर्स के साथ आता है। फोन नए गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जो आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने और ऐप्स को अच्छे से कंट्रोल करने का विकल्प देता है। आपको अंग्रेजी में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट भी मिलता है और खास बात यह है कि इसमें गूगल का स्पेशल रिकॉर्डर ऐप भी शामिल है। इसके अलावा, Pixel 4a लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

Google Pixel 4a में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले में एचडीआर सपोर्ट भी है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और साथ ही 6 जीबी LPDDR4x रैम से लैस आता है।

कैमरा पिक्सल फोन की खासियत होती है, Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और यह एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा डुअल एक्सपोज़र कंट्रोल के साथ एचडीआर+ सपोर्ट, पोर्ट्रेट मोड, टॉप शॉट, नाइट साइट के साथ एस्ट्रोफोटोग्राफी क्षमताओं और फ्यूज्ड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। सामान्य झटकों के प्रभाव को कम करने के लिए यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस आता है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।
Advertisement

Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। ज्यादा स्टोरेज की चाह रखने वाले ग्राहकों को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर एक्सीलेरोमीटर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए मॉडल में पिक्सल 4 की तरह सोली चिप शामिल नहीं है, इसलिए यह मोशन सेंसिंग और गेस्चर कंट्रोल के साथ नहीं आता।

गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह यूएसबी टाइप-सी अडैप्टर के साथ आता है, जो यूएसबी पीडी 2.0 (पावर डिलीवरी) के साथ काम करता है। नॉयस सप्रैशन सपोर्ट के साथ फोन में स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन उपलब्ध हैं। फोन का डाइमेंशन 144x69.4x8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • Bad
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.