Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Google Pixel 4, Pixel 4 XL: गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल आज लॉन्च किए जाएंगे। जानें Google के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 4 XL में हो सकती है 3,700 एमएएच की बैटरी
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं गूगल पिक्सल फोन
  • 5.7 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिस्प्ले है Google Pixel 4 में

Google Pixel 4, Google Pixel 4 XL: गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल आज होंगे लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Google Pixel 4, Pixel 4 XL: गूगल पिक्सल 4 सीरीज़ को आज न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। Google आज इवेंट में Google Home Mini के अपग्रेड वर्जन नए Nest Wi-Fi और Pixelbook Go को भी लॉन्च कर सकती है। Pixel 4 में बेज़ल, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में चौकोर आकार का डुअल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
 

Pixel 4 series launch event लाइव स्ट्रीम लिंक, कीमत (उम्मीद)

गूगल पिक्सल 4 लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के Youtube चैनल पर होगी। भारतीय समयानुसार इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग शाम 7.30 बजे शुरू होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप वीडियो में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।


टिप्स्टर इवान ब्लास के अनुसार, Google Pixel 4 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,049.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 56,000 रुपये) हो सकती है। गूगल पिक्सल 4 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) हो सकती है। दूसरी ओर, Pixel 4 XL के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,199.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,359.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 72,500 रुपये) में उतारा जा सकता है।
Advertisement
 

Pixel 4, Pixel 4 XL specifications, फीचर्स

हाल ही में कनाडा की रिटेल साइट पर पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल के स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया था। फोन में नया और इंप्रूव्ड गूगल असिस्टेंट, गूगल कैमरा 7.1 ऐप, क्विक जेस्चर या मोशन सेंस जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। Pixel 4 को 5.7 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है जबकि पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल 4 की बैटरी 2,700 एमएएच की है और पिक्सल 4 एक्सएल में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

लिस्टिंग से फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल दो रियर कैमरे के साथ लिस्ट किए गए हैं। इनमें 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं, 4K वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ। फोन को 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 1080 पिक्सल वीडियो रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ये फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.