Google Pixel 4 और Pixel 4 XL की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Google Pixel 4, Pixel 4 XL Price: गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानें हैंडसेट की कीमतों के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2019 14:09 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं गूगल पिक्सल फोन
  • गूगल पिक्सल 4 और Pixel 4 XL कीमतों की मिली जानकारी
  • गूगल पिक्सल 4 एक्सएल में हो सकती है 3,700 एमएएच की बैटरी

Google Pixel 4 XL, Pixel 4 Price: गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सए की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: NextRift

Google Pixel 4, Pixel 4 XL Price: गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। टिप्स्टर इवान ब्लास (aka @evleaks) ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर आगामी गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया है। इवान ब्लास के अनुसार, Google Pixel 4 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,049.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 56,000 रुपये) हो सकती है।
 

Google Pixel 4, Pixel 4 XL Price

वहीं, गूगल पिक्सल 4 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) हो सकती है। दूसरी ओर, Pixel 4 XL के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,199.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,359.95 कैनेडियन डॉलर (लगभग 72,500 रुपये) में उतारा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 4, गूगल पिक्सल 4 एक्सएल में 'लाइव कैप्शन' फीचर दिया जा सकता है जो ऑडियो को सब टाइटल में टाइप कर स्क्रीन पर आपके सामने पेश कर देगा। इसके अलावा गूगल पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल में नया मोशन सेंस मोड भी दिया जा सकता है। पिछले लीक और अटकलों के अनुसार, Google के आगामी पिक्सल स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हो सकते हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर।

Google Pixel 4 में 5.7 इंच का 90 हर्ट्ज़ 1080 पिक्सल और OLED डिस्प्ले हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 2,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तो वहीं पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच 90हर्ट्ज़ और OLED पैनल दिया जा सकता है। 3,700 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम कर सकती है।
Advertisement

गूगल 15 अक्टूबर को Made by Google 2019 इवेंट के दौरान पिक्सल बड्स ईयरफोन के नए वर्जन Pixel Buds 2 को लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि ईयरफोन गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ उतारे जा सकते हैं। इसी इवेंट में कंपनी पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल से भी पर्दा उठा सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. BSNL में फिर लौटा 1 रुपये वाला प्लान, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.