Google Pixel 4 और Pixel 4 XL से उठा पर्दा, जानें खासियतें

Google Pixel 4 की कीमत 799 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) है और Google Pixel 4 XLको 899 डॉलर (करीब 64,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 21:58 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 4 सीरीज़ के फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मौज़ूद
  • पिक्सल 4 में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है
  • पिक्सल 4 एक्सएल में कंपनी ने 6.3 इंच की क्वाडएचडी+ स्क्रीन दी

Google Pixel 4 सीरीज के हैंडसेट भारत में नहीं होंगे लॉन्च

Google ने न्यूयॉर्क शहर में आयोजित अपने मेड बाय गूगल इवेंट में Pixel 4 और Pixel 4 XL स्मार्टफोन को लॉन्च किया। हमेशा की तरह पिक्सल सीरीज़ के नए हैंडसेट की सबसे अहम खासियत कैमरा ही हैं। लेकिन इस बार गूगल ने कुछ अनोखे फीचर्स भी दिए हैं। पिक्सल 4 में रडार सेंसर है। इसे डेवलपमेंट के दौरान प्रोजेक्ट सोली के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब इसे मोशन सेंस बुलाया जाता है। इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन एयर गेसचर्स को सपोर्ट करता है। आप सिर्फ हाथ हिलाकर फोन में कई टास्क परफॉर्म कर सकते हैं।
 

Google Pixel 4, Pixel 4 XL price

गूगल पिक्सल 4 की कीमत 799 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) है और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल को 899 डॉलर (करीब 64,000 रुपये) में बेचा जाएगा। पिक्सल 4 हैंडसेट जस्ट ब्लैक, क्लियरली व्हाइट और ओह सो ऑरेंज लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अब सबसे अहम खबर। पिक्सल 4 सीरीज को भारत में नहीं लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बयान जारी करके कहा है कि उसके अलग-अलग किस्म के प्रोडक्ट क्षेत्रों के आधार पर उपलब्ध कराए जाते हैं। उपलब्धता पर फैसला कई कारकों पर आधारित होता है। इनमें लोकल ट्रेंड और प्रोडक्ट के फीचर्स शामिल हैं। Google ने पिक्सल 4 को भारत में नहीं उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
 

Google Pixel 4, Pixel 4 XL features

मोशन सेंस की मदद से आप कॉल्स, अलार्म और टाइमर्स को सिर्फ हाथ हिलाकर साइलेंट कर सकते हैं। इसी तरह के कई मोशन सेंस फीचर्स फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में नया वॉयस रिकॉर्डर ऐप भी है जो ऑडियो रिकॉर्ड्स को ट्रांसक्राइब करता है। यह सुविधा एयरप्लेन मोड में भी उपलब्ध होती है। अभी सिर्फ अंग्रेजी के लिए सपोर्ट है।
Advertisement
 

Google Pixel 4, Pixel 4 XL specifications

गूगल पिक्सल 4 सीरीज़ के हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 90 हर्ट्ज़ के डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें बेहतर सिक्योरिटी के लिए गूगल का टाइटन एम सिक्योरिटी चिप भी है। गूगल पिक्सल सीरीज़ के हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे। इन फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी है। .

पिक्सल 4 में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। यह एचडीआर सपोर्ट और 444 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। पिक्सल 4 एक्सएल में कंपनी ने 6.3 इंच की क्वाडएचडी+ स्क्रीन दी है। दोनों ही फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट दो रियर कैमरे से लैस हैं। पिक्सल 4 सीरीज़ में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 12.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (एफ/ 1.7 अपर्चर, 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) है। इनमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे भी हैं। रियर कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।
Advertisement

पिक्सल 4 की बैटरी 2,800 एमएएच की है जबकि Pixel 4 XL में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 18 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है। बॉक्स में यूएसबी टाइप-सी से टाइप-सी केबल कनवर्टर भी मौज़ूद है। दोनों ही फोन में नैनो सिम स्लॉट है। डुअल सिम कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम के लिए भी सपोर्ट है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.