Google Pixel 2025 लाइनअप में होंगे 5 नए स्मार्टफोन, लीक से हुआ खुलासा

Google लगातार अपने पिक्सेल स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करता जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Google लगातार अपने पिक्सेल लाइनअप में विस्तार करता जा रहा है।
  • लीक से आगामी 5 फोन वाली पिक्सेल लाइनअप के कोडनेम का पता चला है।
  • Google अगली लाइनअप में दो साइज वाले प्रो स्मार्टफोन लेकर आएगा।

Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google लगातार अपने पिक्सेल लाइनअप में विस्तार करता जा रहा है। कंपनी ने 2024 में 5 फोन की एक सीरीज लॉन्च की थी। अब एक नई लीक से पता चला है कि कंपनी 2025 में दोबारा नए स्मार्टफोन पेश करने का प्लान बना सकती है। आइए आगामी पिक्सेल स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड हेडलाइंस की लीक से अगले साल 5 स्मार्टफोन वाली पिक्सेल लाइनअप के लिए कोडनेम का पता चला है। इस लाइनअप में सबसे आगे है Pixel 9a, जिसका कोडनेम Tegu है। मिड रेंज कैटेगरी का स्मार्टफोन मई में Google I/O के आसपास आ सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह ज्यादा किफायती दामों पर सभी नए पिक्सेल फोन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स प्रदान करेगा।
Advertisement

इसका भी सुझाव मिला है कि Pixel 10 सीरीज में क्या देखा जा सकता है। लीक से पता चला है कि Google अगली लाइनअप के लिए अपने दो साइज वाले प्रो स्मार्टफोन प्रदान करेगा। कथित तौर पर Pixel 10 का मॉडल कोडनेम Frankel है जबकि Pixel 10 Pro का मॉडल का कोडनेम Blazer है। इनके साथ आने वाला सबसे बड़ा Pro XL होगा, जिसका कोडनेम मस्टैंग होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें Google Pixel 9 Pro Fold के अपग्रेड फोल्डेबल स्मार्टफोन के कोडनेम Rango का भी खुलासा हुआ है।

हालांकि, स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन अगली जनरेशन के Tensor चिप, Tensor G5 पर बेस्ड होगा, जिसे TSMC द्वारा तैयार किया जाएगा। 2025 में पिक्सेल फोन की 10वीं एनिवर्सरी है तो उम्मीद की जा सकती है कि Google Pixel 10 सीरीज के साथ आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह सिर्फ एक लीक है। जब तक Google की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं होती है तब तक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.