Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा

Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • फोन पतले कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है और फिनिश ब्लैक है।
  • फोन में 6.8 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले होगा।
  • फोन Tensor G6 चिपसेट से लैस बताया गया है।

Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है।

Photo Credit: Android Headlines

Google Pixel 11 Pro XL फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन Pixel 11 सीरीज का हाई-एंड मॉडल होगा। फोन के डिजाइन में कुछ हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्लैट साइड डिजाइन दिया गया है। कैमरा बार को बड़ा दिखाया गया है लेकिन साइज में यह पतला हो गया है। फोन ब्लैक फिनिश में नजर आ रहा है। Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन OLED पैनल के साथ बताया गया है। इसमें 7 कोर वाला चिपसेट होगा जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Google Pixel 11 Pro XL के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन इनमें साफ नजर आता है। यह पतले कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है और फिनिश ब्लैक है। फोन के डाइमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm बताए गए हैं।Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, रेंडर्स को टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर किया गया है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले होगा। फोन Tensor G6 चिपसेट से लैस बताया गया है जो कि 7-कोर चिपसेट होगा। यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना बताया गया है। 

कंपनी इस फोन में MediaTek M90 मॉडम दे सकती है। साथ में Google Epic कोडनेम के साथ Titan M3 के रूप में सिक्योरिटी प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 16GB रैम बताई गई है और 256 जीबी की स्टोरेज होने की बात कही गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है। इसमें खास फीचर अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो मोड के रूप में होगा। इसके अलावा सिनेमैटिक ब्लर भी मिलेगा। फोन में 100x जूम तक सपोर्ट मिल सकता है। 

यह फोन 4K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस हो सकता है। फोन में टेलीफोटो कैमरा में नए हार्डवेयर होंगे। इसी के साथ एक वीडियो री-लाइट फंक्शन मिल सकता है जो लाइटिंग को भी कस्टमाइज करने की सहूलियत दे सकता है। Google Pixel 11 सीरीज में तीन मॉडल्स अभी तक सामने आए हैं जिसमें Google Pixel 11 स्टैंडर्ड वेरिएंट, Google Pixel 11 Pro, और Google Pixel 11 Pro XL शामिल हो सकता है। सीरीज को कंपनी अगस्त में पेश कर सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  4. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  7. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  9. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.