Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत

Pixel 11 Pro में Tensor G6 चिप लगी है। फोन में 16GB तक रैम मिलती है और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 22:12 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है।
  • फोन में 16GB रैम दी गई है।
  • इसके साथ ही इन्हें IP68 रेटिंग भी मिली है।

Google Pixel 11 Pro में 6.3-इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 11 Pro और Google Pixel 11 Pro XL को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Pixel 11 सीरीज के टॉप वेरिएंट्स के तौर पर लॉन्च किया है। दोनों ही फोन प्रो फीचर्स से लैस किए गए हैं। ये स्टैंडर्ड वेरिएंट्स से बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं। फोन में 16GB रैम दी गई है। इनमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले इनमें दी गई है। फोन में 4850mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Google Pixel 11 Pro,  Pixel 11 Pro XL Price

Google Pixel 11 Pro की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू है। फोन Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर्स में लॉन्च किया गया है।

Google Pixel 11 Pro XL की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। इसे Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर्स में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने साथ में एक्सबेंच बोनस और नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया है जो कि 4,583 रुपये प्रति महीना से शुरू है। 

Google Pixel 11 Pro Specifications

Google Pixel 11 Pro में 6.3-इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1280 x 2856 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। यह 2400 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी दी है। इसके साथ ही इसे IP68 रेटिंग भी मिली है जो धूल और पानी के छींटों से फोन का बचाव करेगी। 

Pixel 11 Pro में Tensor G6 चिप लगी है। फोन में 16GB तक रैम मिलती है और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। इसमें 4,850mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 5x जूम फीचर है। सेल्फी के लिए फोन में 42 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया है। यह 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, NFC, UWB और NavIC सपोर्ट शामिल है। फोन के डाइमेंशन 152.7 x 71.9 x 8.4mm हैं, और वजन 204 ग्राम है।

Advertisement

Google Pixel 11 Pro XL Specifications

Pixel 11 Pro XL में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो कि 6.8 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले है। फोन 1344 x 2992 पिक्सल के रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। फोन में Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी भी दी गई है। एल्युमीनियम फ्रेम के साथ यह बिल्ड किया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है। 

Pixel 11 Pro XL में प्रोसेसिंग के लिए Tensor G6 चिपसेट लगा है। साथ में 16GB तक रैम है, और 512GB तक स्टोरेज मिल जाती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो प्रो जैसा ही सेटअप इसमें दिया गया है। मेन कैमरा 50MP का है, जिसके साथ में 48MP अल्ट्रावाइड और, 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जिसमें 120x तक प्रो जूम मिल जाता है। फोन में 42MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसकी USB-C चार्जिंग फीचर के माध्यम से यह 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है। फोन के डाइमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm हैं और वजन 226 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.