Google Pixel 10a फोन 8GB रैम, 48MP डुअल कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ फरवरी में होगा लॉन्च!

गूगल पिक्सल 10ए फोन में 128GB स्टोरेज, और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.28 इंच का डिस्प्ले, AMOLED पैनल के साथ आ सकता है।
  • फोन को कंपनी चार कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है।
  • यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

फोन इससे पहले आए Google Pixel 9a का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने मार्च 2025 में मार्केट में पेश किया था

Photo Credit: Google

Google Pixel 10a लॉन्च फरवरी में देखने को मिल सकता है। कंपनी की Google Pixel 10 स्मार्टफोन सीरीज का यह अफॉर्डेबल मॉडल होगा। यह फोन इससे पहले आए Google Pixel 9a का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने मार्च 2025 में मार्केट में पेश किया था। लेकिन अपकमिंग सक्सेसर कुछ जल्दी लॉन्च हो सकता है। फोन में 6.28 इंच का डिस्प्ले, AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स आने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं Pixel 10a के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Google Pixel 10a का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोन अगले महीने, यानी फरवरी में दस्तक दे सकता है। इसकी लॉन्च डेट मध्य फरवरी के लिए निर्धारित हो सकती है। WinFuture Roland Quandt के अनुसार फोन जल्द ही पेश हो सकता है। कहा गया है कि इसकी सेल फरवरी के मध्य में शुरू हो सकती है। फोन को कंपनी चार कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जिनमें Obsidian, Berry, Fog, Lavender जैसे ऑप्शंस शामिल हो सकते हैं। 

गूगल पिक्सल 10ए फोन में 128GB स्टोरेज, और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं। अन्य लीक्स की मानें तो फोन का डिजाइन पुराने मॉडल से प्रेरित हो सकता है। फोन में संभावित रूप से 6.82 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि एक AMOLED स्क्रीन होगी। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। 

Pixel 10a कैमरा सेटअप में डुअल कैमरा आने की संभावना है। रियर में मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम मिल सकती है। डिवाइस को 5100mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है। फोन में कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी Tensor G4 चिप लगा सकती है। जबकि पिक्सल 10 सीरीज के अन्य मॉडल्स में Tensor G5 दिया गया है। 

Google Pixel 10a Price in India (Rumoured)

Google Pixel 10a की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की कीमत भारत में 50 हजार रुपये के करीब रह सकती है। 
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.