Black Friday Sale: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Black Friday Sale 2025 के मौके पर Google Pixel 10 Pro 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 07:53 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro 5G में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10 Pro 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • Google Pixel 10 Pro 5G में 4870mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 10 Pro 5G में टेंसर जी5 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Google

Black Friday Sale 2025 के मौके पर स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Google का हाल ही में लॉन्च हुआ Pixel 10 Pro स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Google Pixel 10 Pro  पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro Price & Offers

Google Pixel 10 Pro का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 10 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 99,999 रुपये हो जाएगी। 

Advertisement

Google Pixel 10 Pro Specifications

Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। डिस्प्ले HDR सपोर्ट के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर ग्लास से लैस है। इस स्मार्टफोन में गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिपसेट दिया गया है। Pixel 10 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट अनलॉक के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 10 Pro के रियर में ƒ/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ƒ/2.8 अपर्चर और 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा, ƒ/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Pixel 10 Pro में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है।

Advertisement

Google Pixel 10 Pro की कीमत कितनी है?

Google Pixel 10 Pro का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Google Pixel 10 Pro में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel 10 Pro में गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Google Pixel 10 Pro में कैसा कैमरा है?

Google Pixel 10 Pro के रियर में ƒ/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ƒ/2.8 अपर्चर और 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा, ƒ/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10 Pro की बैटरी कैसी है?

Google Pixel 10 Pro में 4870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.