Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें

Google Pixel 10 बीते साल लॉन्च हुआ था और अब यह डिस्काउंट पर मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 07:44 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10 में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google ने अगस्त, 2025 में अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 10 लॉन्च किया था। अगर आपने तब यह फोन नहीं खरीदा था तो इसे फरवरी 2026 में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस वक्त भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इसके अलावा पुराना फोन देने पर अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। आइए Google Pixel 10 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 Price & Offers

Google Pixel 10 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसे बीते साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Scapia फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 48,000 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Google Pixel 10 Specifications

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग पर काम करता है। इस फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.