Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस

Google I O 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें AI, Android और agentic coding पर खास फोकस रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Google I/O 2026 19 और 20 मई को आयोजित होगा
  • AI और agentic coding पर इस बार खास फोकस रहेगा
  • Android, Chrome और Cloud से जुड़े नए अपडेट्स पेश होंगे

Photo Credit: Google

Google ने अपने अपकमिंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इवेंट 19 और 20 मई को Mountain View से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस साल का फोकस AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स पर नए अपडेट्स और फीचर्स पर रहेगा। खास बात यह है कि इस बार “agentic coding” यानी AI के जरिए ऑटोमेटेड डेवलपमेंट टूल्स को लेकर कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

Google के मुताबिक, इवेंट की शुरुआत 19 मई को होगी, जहां दो मुख्य कीनोट सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। पहला Google Keynote सुबह 10:00 AM PT (भारत में रात 10:30 बजे) पर होगा, जबकि Developer Keynote दोपहर 1:30 PM PT (भारत में सुबह 2 बजे) पर आयोजित किया जाएगा। इन सेशन्स के दौरान कंपनी नए प्रोडक्ट्स, फीचर्स और डेवलपर टूल्स को पेश कर सकती है। इसके अलावा दो दिन के इस इवेंट में लाइव डेमो और टेक्निकल सेशन्स भी शामिल होंगे।

Advertisement

शेड्यूल के अनुसार, इस बार डेवलपमेंट के “agentic era” पर खास जोर दिया जाएगा। कंपनी ऐसे टूल्स पर फोकस कर रही है, जो AI की मदद से कोडिंग के रूटीन काम को ऑटोमेट कर सकें। इससे डेवलपर्स को प्रोजेक्ट के बड़े आर्किटेक्चर और इनोवेशन पर ज्यादा समय देने का मौका मिलेगा।

Android डेवलपमेंट में भी नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Google ऐसे फीचर्स पेश कर सकता है, जो ऐप डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज से लेकर फाइनल प्रोडक्ट तक AI इंटीग्रेशन को आसान बनाएंगे। इसके अलावा वेब डेवलपमेंट के लिए भी “agent-ready” एप्लिकेशन बनाने पर जोर रहेगा, जहां डिबगिंग और इंटरफेस डिजाइन जैसे काम को ऑटोमेट किया जा सकेगा।

इवेंट के बाद 21 मई को Google ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी रिलीज करेगा। रजिस्ट्रेशन फिलहाल ओपन है और इसमें शामिल होकर यूजर्स Android, AI और Chrome से जुड़े नए अपडेट्स और स्किल्स के बारे में सीख सकते हैं। कुल मिलाकर, इस साल का Google I/O डेवलपर्स के लिए AI-सेंट्रिक टूल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजी की झलक दिखाने वाला इवेंट साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.