Google Pixel 8a जल्द हो सकता है लॉन्च, FCC वेबसाइट से मिला संकेत

यह Pixel 7a की जगह ले सकता है। इसे मई में होने वाले Google I/O इवेंट में पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इसे मई में होने वाले Google I/O इवेंट में पेश किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • गूगल का Pixel Fold 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

पिछले वर्ष कंपनी ने Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का  Pixel 8a जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, गूगल ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। यह Pixel 7a की जगह ले सकता है। इसे मई में होने वाले Google I/O इवेंट में लाया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को कथित तौर पर अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर्स G8HNN, GKV4X, G6GPR और G576D के साथ देखा गया है। ये Pixel 8a के विभिन्न वेरिएंट्स से जुड़े हो सकते हैं। गूगल के Pixel 7a के लिए इसी प्रकार की नंबर स्कीम थी। इससे पहले एक रिटेल बॉक्स लीक में मॉडल नंबर G6GPR दिखा था। FCC पर लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 8a में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC और mmW के विकल्प होंगे। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro हैं। 
Advertisement

गूगल का Pixel Fold 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। Pixel Fold 2 में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया कैमरा आइलैंड डिजाइन हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Smartprix के साथ मिलकर Pixel Fold 2 के CAD डिजाइन लीक किया था। इस इमेज में यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे कलर में दिख रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल, बटंस और USB पोर्ट की लोक्शन का भी पता चल रहा है। 

इसमें गूगल की Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में दिए गए हॉरिजॉन्टल कैमरा वाइजर के बजाय नया कैमरा आइलैंड मिल सकता है। इस इमेज में कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और LED फ्लैश का संकेत मिल रहा है। Pixel Fold 2 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ 6.4 इंच आउटर डिस्प्ले और इसके टॉप पर सेंटर में होल पंच कटआउट दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर 7.9 इंच का इनर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले के टॉप पर दाएं कोने पर कैमरा सेंसर है। गूगल अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाले सभी स्मार्टफोन्स में भी यह फीचर उपलब्ध करा सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.