Google का यह पॉपुलर ऐप होने वाला है बंद, चैट हिस्ट्री को ऐसे करें स्टोर

Google ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप को बंद करने की घोषणा कर दी है। गूगल का कौन सा ऐप बंद हो रहा है, जानिए यहां।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Allo ऐप को बंद करने की घोषणा की
  • मार्च 2019 तक ही काम करेगा Google Allo App
  • ऐप बंद होने से पहले स्टोर करें चैट हिस्ट्री

Google का यह पॉपुलर ऐप होने वाला है बंद

Google ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप Allo को बंद करने की घोषणा कर दी है। याद करा दें कि इस साल अप्रैल से कंपनी ने Google Allo ऐप में निवेश करना भी बंद कर दिया था। गूगल अब अपना ध्यान एंड्रॉयड मैसेज पर केंद्रित कर रही है। एसएमएस एक्सपीरियंस को प्रभावशाली बनाने और यूजर्स को सहूलियत देने के लिए Google एंड्रॉयड मैसेज ऐप में नए-नए फीचर्स दे रही है। गूगल ने कहा कि Allo App मार्च 2019 तक काम करेगा, लेकिन इसके बाद यह उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में आपकी चैट हिस्ट्री का क्या होगा, अगर आपके जेहन में भी यही सवाल घूम रहा है तो टेंशन मत लीजिए, आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस बात की जानकारी देंगे कि कैसे आप अपनी चैट हिस्ट्री को स्टोर कर सकते हैं।

अप्रैल में गूगल ने अलो ऐप में निवेश करना बंद कर दिया था। इसी के साथ कंपनी ने कर्मचारियों को अन्य प्रोजेक्ट के साथ जोड़ दिया था। केवल इतना ही नहीं, उपलब्ध साधनों को एंड्रॉयड मैसेज टीम के पास भेज दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने स्मार्ट रिप्लाई, GIFs और डेस्कटॉप सपोर्ट जैसे Google Allo ऐप के पॉपुलर फीचर्स को Android Messages का हिस्सा बना दिया था। जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि गूगल अलो केवल अगले साल मार्च 2019 तक ही काम करेगा, ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जाती है कि ऐप के बंद होने से पहले वह अपनी चैट हिस्ट्री को एक्सपोर्ट कर लें।
 
 

चैट हिस्टी को ऐसे करें स्टोर

Google Allo ऐप से चैट हिस्ट्री को स्टोर करने का तरीका बेहद ही आसान है। चैट हिस्ट्री को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अलो ऐप की सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको चैट पर क्लिक करना है। इसके बाद आप एक्सपोर्ट मैसेज फ्रॉम चैट या एक्सपोर्ट स्टोर मीडिया फ्रॉम चैट में से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। पहला विकल्प केवल मैसेज एक्सपोर्ट करेगा तो वहीं दूसरा विकल्प फोटो, वीडियो और अन्य फाइल को भी स्टोर करने में आपकी मदद करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Allo App, Google Allo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.