• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी के नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी, इसमें हो सकती है 7000 एमएएच बैटरी

जियोनी के नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी, इसमें हो सकती है 7000 एमएएच बैटरी

जियोनी के नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी, इसमें हो सकती है 7000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • जियोनी के नए स्मार्टफोन में 7000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है
  • जियोनी एम2017 के चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
जियोनी ने अपने आने वाले समार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी का खुलासा किया है। चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर नए जियोनी स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है। जियोनी के नए स्मार्टफोन को एम2017 नाम दिया जा सकता है। और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी जाने वाली 7000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

गिज़्मोचाइना ने सबसे पहले जियोनी द्वारा साझा किए गए टीज़र की जानकारी दी। इस टीज़र में कंपनी के नए ब्रांड अंबेसडर को बांयें हाथ में आने वाले स्मार्टफोन को पकड़े देखा जा सकता है। पहले लीक हुई ख़बरों के मुताबिक, जियोनी एम2017 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस हैंडसेट के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। फोन का डाइमेंशन 155.2x77.6x10.6 मिलमीटर और वज़न 230 ग्राम हो सकता है।

इसके अलावा जियोनी के आने वाले फोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

बता दें कि जियोनी ने पिछले महीने चीन में एस9 स्मार्टफोन 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था। जियोनी एस9 की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दिए गए 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे हैं। डुअल रियर कैमरों से जियोनी एस9 यूज़र फोकस एडजस्ट करके क्लिक की गईं तस्वीरों में डेप्थ ऑफ फील्ड ब्बलर कर सकता है। इस हैंडसेट में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश भी है। इसके अलावा एस9 में जियोनी के सेल्फी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में सेल्फ टाइमर फ़ीचर हैं और बेहतर सेल्फी के लिए इसमें सात ब्यूटी इफेक्ट्स भी दिए गए हैं। मेटल से बने डुअल सिम सपोर्ट वाले जियोनी एस9 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee Smartphones, Mobiles, Gionee M2017
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »