जियोनी पी7 मैक्स में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

जियोनी पी7 मैक्स में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • जियोनी पी7 मैक्स स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • फोन की कीमत करीब 14,000 रुपये है
विज्ञापन
जियोनी ने पी सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन पी7 मैक्स लॉन्च कर दिया है। फिलहाल जियोनी पी7 मैक्स नेपाल में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कीमत 21,999 नेपाली रुपया (करीब 13,800 रुपये) है। नेपाल से बाहर दूसरे बाजारों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन गोल्ड व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

जियोनी पी7 मैक्स में 5.5 इंच (720 x 1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6595 ऑक्टा-कोर डिस्प्ले है। ग्राफिक्स के लिए जी6200 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

बात करें कैमरे की तो जियोनी पी7 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की एमिगो यूआई 3.2 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।  फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6595एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »