जियोनी पी5डब्ल्यू की कीमत है 6,499 रुपये, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 11:53 IST
जियोनी ने अपने पायनियर सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पी5डब्ल्यू लॉन्च किया है। जियोनी पी5डब्ल्यू 6,499 रुपये में भारत में मिलेगा।

पी5डब्ल्यू हैंडसेट की सबसे अहम खासियत यह है कि हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड, व्हाइट और यलो कलर वेरिएंट में मिलता है। यह कंपनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। याद दिला दें कि इस हैंडसेट को पिछले महीने कंपनी की साइट पर बिना कीमत और उपलब्धता के लिस्ट किया गया था।

जियोनी पी5डब्ल्यू एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस होगा और इसके ऊपर इमरसिव यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ 1 जीबी का रैम होगा।

जियोनी पी5डब्ल्यू की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डाइमेंशन 143.3x72x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम। 2000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। यह 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू, रेड, यलो और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पी5डब्ल्यू का ऑडियो डीटीएस 3डी सराउंड साउंड टेक से लैस है। यह फेस अनलॉक के साथ आएगा।

जियोनी ने पिछले साल नवंबर महीने में मैराथन एम5 स्मार्टफोन को भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। जियोनी मैराथन एम5 को इसकी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.