जियोनी पी5डब्ल्यू फोन कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन

जियोनी पी5डब्ल्यू फोन कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मैराथन एम5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही जियोनी ने अपना पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन को पेश किया है। जियोनी पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी।

जियोनी पी5डब्ल्यू एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस होगा और इसके ऊपर इमरसिव यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ 1 जीबी का रैम होगा।

जियोनी पी5डब्ल्यू की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डाइमेंशन 143.3x72x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम। 2000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। यह 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू, रेड, यलो और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पी5डब्ल्यू का ऑडियो डीटीएस 3डी सराउंड साउंड टेक से लैस है। यह फेस अनलॉक के साथ आएगा।

जियोनी ने पिछले महीने मैराथन एम5 स्मार्टफोन को भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। जियोनी मैराथन एम5 को इसकी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »