जियोनी पी5 मिनी लॉन्च, 4.5 इंच डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 18:12 IST
जियोनी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन जियोनी पी5 मिनी नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि दूसरे देशों में भी इस फोन को उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। फोन की कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डुअल-सिम सपोर्ट वाला जियोनी पी5 मिनी एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 4.5 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580एम प्रोसेसर है। हैंडसेट में एक जीबी रैम है। जियोनी पी5 मिनी स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

जियोनी का यह नया फोन 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन 1800 एमएएच बैटरी पर चलता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 132x66x9.1 मिलीमीटर और वजन 153 ग्राम है। फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इससे पहले जियोनी ने इसी हफ्ते चीन में एंड्रॉयड आधारित फ्लिप स्मार्टफोन  जियोनी डब्ल्यू909 लॉन्च किया था। इसकी कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 41,000 रुपये) है। स्थानीय मार्केट में हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि जियोनी डब्ल्यू909 फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल टचस्क्रीन से लैस पहला फ्लिप फोन है। यह एक मेटल बिल्ड फोन है जिसके स्पेसिफिकेशन प्रीमियम फोन वाले हैं। जियोनी डब्ल्यू909 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 4.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जबकि बाहरी डिस्प्ले में 2.5डी ग्लास है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6755एम प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.