जियोनी ईलाइफ एस8 स्मार्टफोन 22 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2016 में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2016 10:54 IST
जियोनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो के लिए अपनी योजना का खुलासा किया है। चीन की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ईलाइफ एस8 को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगी।

जियोनी ईलाइफ एस8 के जरिए कंपनी स्लिम हैंडसेट डिजाइन से हटकर ध्यान बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस पर केंद्रित करना चाहती है। हैंडसेट तेजी से फोटो ख़ीचने वाले फ़ीचर के साथ आएगा। एक और खासियत प्रेशर-सेंसेटिव डिस्प्ले होगा। यह फ़ीचर हमें आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस और हुवावे मेट एस हैंडसेट में देखने को मिल चुका है।

जियोनी ने कहा, ''मोबाइल फोटोग्राफी का नया युग आ गया है। हम अपने कंज्यूमर का इस नए सफर में खुशियों के साथ स्वागत करते हैं। हमारा मानना है कि तकनीक हमारी जिंदगी का हिस्सा है। एमडब्ल्यूसी 2016 में जियोनी अपने एस सीरीज का नया सदस्य ईलाइफ एस8 पेश करेगी। नया हैंडसेट शानदार फ़ोटो शूटिंग फ़ीचर और प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले के साथ आएगा।"

पहले लॉन्च किए जा चुके जियोनी ईलाइफ एस7 स्मार्टफोन की सबसे अहमखासियत 5.5 मिलीमीटर की स्लिम बॉडी थी। इस स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2015 में लॉन्च किया गया था। भारत में यह पिछले साल अप्रैल महीने में 24,999 रुपये में पेश किया गया।

जियोनी ने बुधवार को नाइजीरिया में मैराथन एम5 मिनी हैंडसेट लॉन्च किया था। यह 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। नए जियोनी मैराथन एम5 मिनी के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मैराथन एम5 लाइट वाले ही हैं। फ़र्क रैम, चिपसेट और इनबिल्ट स्टोरेज का है। जियोनी ने फिलहाल इस हैंडसेट की कीमत और नाइजीरिया के बाहर उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  4. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  6. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  7. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  8. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  9. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  10. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.