जियोनी ए1 भारत में 19,999 रुपये में बिकेगा, 31 मार्च से होगी प्री-बुकिंग

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 20:59 IST
ख़ास बातें
  • प्री-बुकिंग 31 मार्च से शुरू होगी
  • जियोनी ए1 की कीमत 19,999 रुपये है
  • बड़ी बैटरी वाले इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
भारत में कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुए जियोनी ए1 की कीमत का खुलासा हो गया है। जियोनी ए1 की कीमत 19,999 रुपये है। और इससे पहले ही खुलासा हुआ था कि इस स्मार्टफोन के लिए 31 मार्च से ऑफलाइन रिटेलर के जरिए प्री-बुकिंग शुरू हुई थी। इस डिवाइस को ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को दो साल की वारंटी के साथ जेबीएल हेडफोन या एक स्विस मिलिट्री ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त मिलेगा।

जियोनी ए1 की वास्तविक उपलब्धता के बारे में अभी भी पता नहीं चला है। लेकिन जियोनी ने इसी हफ्ते हुए लॉन्च इवेंट में इस स्मार्टफोन के बाद में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी।

जियोनी ए1 को सबसे पहले पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में जियोनी ए1 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में जियोनी ए1 की कीमत 349 यूरो (करीब 24,600 रुपये) और जियोनी ए1 प्लस की कीमत 499 यूरो (करीब 35,200 रुपये) रखी गई है।

जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो 4.0 पर चलता है।
Advertisement

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • Bad
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  3. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  4. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  5. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  6. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  7. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  10. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.