• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी ए1 व ए1 प्लस 27 फरवरी को होंगे लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

जियोनी ए1 व ए1 प्लस 27 फरवरी को होंगे लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

जियोनी ए1 व ए1 प्लस 27 फरवरी को होंगे लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • 27 फरवरी को लॉन्च होंगे जियोनी ए1 और जियोनी ए1 प्लस हैंडसेट
  • जियोनी ए1 स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
  • लॉन्च इवेंट 27 फरवरी को भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होगा
विज्ञापन
जियोनी ने अपने ए1 और ए1 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इन नए स्मार्टफोन को चीन की यह हैंडसेट निर्माता कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के दौरान 27 फरवरी को पेश करेगी। दूसरी तरफ, जियोनी ए1 स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

जियोनी ए1 और ए1 प्लस के मीडिया इनवाइट से लगता है कि एक वेरिएंट आम साइज़ वाला होगा। वहीं, प्लस वेरिएंट में बड़े डिस्प्ले की उम्मीद की जानी चाहिए। जियोनी ए1 और ए1 प्लस का लॉन्च इवेंट 27 फरवरी को भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होगा। लॉन्च इनवाइट को FoneArena द्वारा साझा किया गया है।

जियोनी ए1 के स्पेसिफिकेशन, कीमत और तस्वीर को एक नेपाली वेबसाइट द्वारा लीक किया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 35,999 नेपाली रुपये (करीब  22,500 रुपये) होगी। बताया गया है कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 2.5डी गोरिल्ला ग्लास, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा।
 
gionee_a1_story

जियोनी ए1 के अन्य स्पेसिफिकेशन में 13 मेगापिक्सल के रियर व 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर होगा और होम बटन भी फ्रंट पैनल पर। इसमें 4010 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने के साथ माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होने की भी खबर है। प्लस वेरिएंट के बारे में अभी बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »