Idea भी Jio की राह पर, 398 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 3,300 रुपये तक का फायदा

आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने ग्राहकों को मैजिक कैशबैक देगी। मैजैक कैशबैक का लाभ लेने के लिए आइडिया ग्राहकों ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रीचार्ज कराना होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 13:41 IST
ऐसा लगता है कि भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में छिड़ी जंग अभी जारी रहेगी। सस्ते टैरिफ, डेटा प्लान के बाद अब कैशबैक ऑफर की लड़ाई तेज हो रही है। और आइडिया भी अब रिलायंस जियो की राह पर चल पड़ी है। आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने ग्राहकों को मैजिक कैशबैक देगी। मैजैक कैशबैक का लाभ लेने के लिए आइडिया ग्राहकों ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रीचार्ज कराना होगा। कंपनी का यह ऑफर 398 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को 398 रुपये या इससे महंगे रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का फायदा मिलेगा। Idea यूज़र को यह राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी।

आइडिया के मैजिक कैशबैक ऑफर का फायदे पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 398 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।  जिसके बाद ग्राहकों को 400 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। दरअसल, 50 रुपये के आठ वाउचर दिए जाएंगे। डिस्काउंट वाउचर को ग्राहक एक साल के दौरान 300 रुपये या ज़्यादा के रीचार्ज कराने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आइडिया अपने यूज़र को 2,700 रुपये की कीमत वाले शॉपिंग कूपन भी देगी जिसे कंपपनी के साझेदार वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ग्राहक माय आइडिया ऐप या आइडिया की वेबसाइट से रीचार्ज करते हैं, तो उन्हें 200 रुपये तक का वॉलेट कैशबैक भी मिल सकता है। इस ऑफर की आख़िरी तारीख़ 10 फरवरी, 2018 है और यह सभी आइडिया प्रीपेड ग्राहकों के लिए मान्य है।
Advertisement

बता दें कि आइडिया के 398 रुपये के रीचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एसटीडी व नेशनल रोमिंग) की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1 जीबी डेटा प्रतिदिन व 100 एसएमएस भी हर रोज़ मिलते हैं। इस पैक की वैधता 70 दिन है।

बता दें कि दिसंबर, 2017 में रिलायंस जियो ने भी इसी तरह के सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। और आइडिया ने भी यह कदम जियो को चुनौती देने के इरादे से ही लिया है। जबकि नवंबर महीने में लॉन्च किए गए Jio Triple Cashback ऑफर के तहत जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का फायदा मिलता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , idea, idea recharge, recharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.