Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों डुअल सिम (नैनो) वाले स्मार्टफोन हैं। ये Red Magic OS 9.0 और एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है
  • ये Red Magic OS 9.0 और एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं
  • इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है

गेमिंग स्मार्टफोन्स की Red Magic 9 Pro सीरीज को गुरुवार को लॉन्च किया गया है। इसमें Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इनमें 24 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। 

इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। Red Magic 9 Pro के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 51,700 रुपये) है। इसके अलावा 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के प्राइसेज क्रमशः CNY 4,799 (लगभग 57,000 रुपये) और CNY 5,199 (लगभग 61,100 रुपये) हैं। Red Magic 9 Pro+ के 16 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 5,499 (लगभग 64,600 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,799 (लगभग 68,900 रुपये) और 24 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 6,499 (लगभग 83,100 रुपये ) है। 

Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों डुअल सिम (नैनो) वाले स्मार्टफोन हैं। ये Red Magic OS 9.0 और एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। इनमें 6.8 इंच फुल HD+ (1,116x2,480 पिक्सल) BOE Q9+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इनमें Snapdragon 8 Gen 3 को Red Core R2 गेमिंग चिप के साथ दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि ये स्मार्टफोन्स 10,182 स्क्वेयर मिलिमीटर वेपर चैंबर और नए एलॉय फैन के साथ है और इससे हैंडसेट का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Samsung GN5 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा Samsung JN1 सेंसर के साथ दिया गया है। इनके डिस्प्ले के नीचे सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Red Magic 9 Pro में 6,500 mAh और Red Magic 9 Pro+ में 5,500 mAh की बैटरी है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G,  LTE, Wi-Fi, GPS, NFC, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB 3.2 Type-C पोर्ट के विकल्प दिए गए हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1116x2480 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1116x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.