Galaxy S22 सीरीज ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, 12 घंटों में 70 हजार से ज्‍यादा प्री-बुकिंग

भारत में सैमसंग Galaxy S22 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 72,999 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग Galaxy S22+ की शुरुआत 84,999 रुपये से होती है
  • Galaxy S22 Ultra के शुरुआती दाम 1,09,999 रुपये हैं
  • इन सभी स्‍मार्टफोन्‍स की प्री-बुकिंग 10 मार्च तक चलेगी

जो यूजर इनकी प्री-बुकिंग कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी कई ऑफर लेकर आई है।

सैमसंग की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज ‘गैलेक्‍सी S22' (Galaxy S22) की प्री-बुकिंग इंडिया में 23 फरवरी से शुरू हो गई हैं। कंपनी ने बताया है कि गैलेक्सी S22 सीरीज ने सिर्फ 12 घंटों में इंडिया में 70 हजार से ज्‍यादा प्री-बुकिंग हासिल की हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया है। जो यूजर इनकी प्री-बुकिंग कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी कई ऑफर लेकर आई है। Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने पर यूजर्स को 26,999 रुपये कीमत वाली सैमसंग Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच को सिर्फ 2,999 रुपये में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी ने Galaxy S22 और Galaxy S22+ की बुकिंग कराने वाले यूजर्स के लिए भी ऑफर निकाला है। ऐसे यूजर्स 11999 रुपये कीमत वाले Galaxy Buds 2 TWS को सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकेंगे। प्री-बुकिंग 10 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 11 मार्च से इन स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री शुरू होगी।
 

सैमसंग Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के इंडिया में दाम

भारत में सैमसंग Galaxy S22 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 72,999 रुपये तय की गई है। यह फोन 8GB + 256GB मॉडल में भी आता है, जिसके दाम 76,999 रुपये हैं। वहीं, सैमसंग Galaxy S22+ स्‍मार्टफोन की शुरुआत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 84,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 256GB ऑप्‍शन के दाम 88,999 रुपये हैं। 
Advertisement

बात करें, सैमसंग Galaxy S22 Ultra की, तो इसके शुरुआती दाम 12GB + 256GB ऑप्‍शन के लिए 1,09,999 रुपये हैं। इसका टॉप वैरिएंट 12GB + 512GB मॉडल है, जिसकी कीमत 1,18,999 रुपये है। ग्‍लोबल लेवल पर सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra को 8GB + 128GB और 12GB + 1TB ऑप्‍शंस में पेश किया है, जिनका इंडिया में अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है।

सैमसंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ भारत में ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम वॉइट ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन का 12GB + 256GB मॉडल- बरगंडी, फैंटम ब्लैक और फैंटम वाइट कलर ऑप्‍शंस में आएगा। 12GB + 512GB स्‍टोरेज वैरिएंट बरगंडी और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में मिलेगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.