सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 किसे मिलेगा? यह लकी ड्रॉ से होगा तय

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 29 जून 2016 13:31 IST
नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स इस साल की शुरुआत में मात्र 251 रुपये में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन लॉन्च करके सुर्खियों का हिस्सा बन गई। दुनिया का सबसे स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कंपनी का नाम तो हुआ ही, लेकिन बदनामी में भी देर नहीं लगी। कुछ लोगों ने तो इसे शताब्दी का सबसे बड़ा स्कैम करार दिया। रिंगिंग बेल्स ने हाल ही में जानकारी दी थी कि हैंडसेट की डिलिवरी 30 जून से शुरू होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कंपनी ने अब तक मात्र 2 लाख यूनिट तैयार किए हैं। ऐसे में इन्हें हैंडसेट के लिए मिले करीब 7 करोड़ पंजीकरणों के बीच किस आधार पर बांटा जाएगा।

रिंगिंग बेल्स के संस्थापक और सीईओ मोहित गोयल ने कहा है कि हैंडसेट की डिलिवरी 30 जून से शुरू होगी और आपूर्ति में हुई देरी वजह बैटरी थी। गोयल ने कहा कि कंपनी हैंडसेट की आपूर्ति करने को तैयार है और इसके लिए लकी ड्रॉ का सहारा लिया जाएगा।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोयल ने खुलासा किया कि कंपनी 30 जून से 5 जुलाई के बीच हर राज्य के लिए अलग-अलग लकी ड्रॉ आयोजित करेगी। इससे यह तय किया जाएगा कि करीब 7 करोड रजिस्ट्रेशन में से किन-किन को स्मार्टफोन मिलेगा। गोयल ने खुलासा किया कि कंपनी को उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ रजिस्ट्रेशन मिले हैं। कंपनी ने पहले फेज़ में इस राज्य के लिए 10,000 यूनिट उपलब्ध कराएगी और इनकी डिलिवरी लकी ड्रॉ के आधार पर होगी। फ्रीडम 251 को अन्य राज्यों में भी लकी ड्रॉ के जरिए ही बेचा जाएगा।


गोयल ने हाल ही में बताया था कि कंपनी ने एक तरह से पहले फेज की डिलिवरी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दूसरे फेज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.