फ्रीडम 251: रिंगिंग बेल्स की मुश्किलें और बढ़ी, अब एडकॉम करेगी मुकदमा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 7 मार्च 2016 09:29 IST
दुनिया का सबसे सस्ता फोन 'फ्रीडम 251' बनाने का दावा करने वाली नोएडा की स्टार्ट अप कंपनी रिंगिग बेल्स प्रा. लि. पर चीनी कंपनी एडवांटेड कंप्यूटर्स (एडकॉम) मुकदमा करने जा रही है। रिगिंग बेल्स ने पिछले महीने महज 251 रुपये में दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की घोषणा की थी। लेकिन फोन की लांचिंग के अवसर पर इस कंपनी ने मीडियाकर्मियों को प्रोटोटाइप मॉडल के तौर पर एडकॉम कंपनी के फोन दिए थे।

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 बनाने वाली रिंगिंग बेल्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप) 

इस फोन के लांचिंग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी उपस्थित थे। रिंगिग बेल्स के अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने आईएएनएस को बताया कि उस कार्यक्रम में जो फोन बांटे गए थे, वो सैंपल के तौर पर दिए गए थे। जबकि 'फ्रीडम 251' बिल्कुल नया उत्पाद होगा।

वहीं, एडकॉम के संस्थापक और चेयरमैन संजीव भाटिया ने आईएएनएस को बताया, "हम इस घटना से काफी दुखी हैं कि हमारे फोन को 251 रुपये का फोन बताते हुए बांटा गया। इसलिए हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। क्योंकि इससे एडकॉम की छवि और ब्रांड नाम पर असर पड़ा है और हम नहीं चाहते कि हमें आगे भी कोई हानि हो।"
Advertisement

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 'इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला': कांग्रेस सांसद)
Advertisement

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने रिंगिंग बेल्स कंपनी को कुछ फोन बेचे थे, जैसा कि एडकॉम अन्य लाखों उपभोक्ताओं को फोन बेचती है। लेकिन हमें कंपनी के इसे दोबारा से बेचने की योजना की जानकारी नहीं थी।

भाटिया बताते हैं कि उन्हें रिंगिंग बेल्स की कीमत नीति अभी तक समझ में नहीं आई, क्योंकि जिस फोन को वे 3,600 रुपये में बेचते हैं, उसे वो 251 रुपये में कैसे बेचेंगे।
Advertisement

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251: अब तक 30,000 स्मार्टफोन बिके, 25 लाख स्मार्टफोन के कंपोनेंट किये जाएंगे इंपोर्ट)
Advertisement

इससे पहले गुरुवार को रिंगिंग बेल्स के नोएडा कार्यालय पर भी ताला लगा देखा गया, क्योंकि नोएडा प्राधिकरण के साथ जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई मुद्दा है।

रिंगिग बेल्स ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसे किसी विवाद में शामिल नहीं किया जाए। उनका ऑफिस किराए पर है और उनके मकान मालिक का प्राधिकरण के साथ कोई मुद्दा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रिगिग बेल्स के सीईओ मोहित गोयल से इस स्मार्टफोन के बारे में पूछताछ की थी।

रिंगिंग बेल्स ने दावा किया है कि जिन लोगों ने 251 रुपये अदा करके उनके फोन की बुकिंग कराई थी, उनके पैसे वापस कर दिए गए हैं। जब यह फोन लांच होगा तभी डिलीवरी के वक्त नगद राशि ली जाएगी। कंपनी का कहना है कि वो 30,000 फोन महज 251 रुपये के कीमत पर बेचेगी और यह उन्हीं को दिया जाएगा जिन्होंने पंजीकरण कराया है।

वहीं, भारत सरकार ने कहा है कि यह कोई सरकारी परियोजना नहीं है जैसा कि कंपनी दावा कर रही है। औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग के सचिव अमिताभ कांत ने एक ट्वीट कर बताया, "यह कोई सरकार की परियोजना नहीं है। मेक इन इंडिया की टीम का इसके साथ कोई लेना-देना नहीं है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.