सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई

भारत सरकार फ्री ऑनलाइन Cyber Security Course ऑफर कर रही है। यह कोर्स करीब 2.5 घंटे का है और पूरा करने पर Certificate भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2026 13:53 IST
ख़ास बातें
  • सरकार 2.5 घंटे का फ्री Cyber Security Course ऑफर कर रही है
  • कोर्स पूरा करने पर डिजिटल Certificate मिलेगा
  • Fake Links, Scam Calls और Online Fraud से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे

भारत सरकार का फ्री Cyber Security Course साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाएगा

Photo Credit: AI Generated

ऑनलाइन फ्रॉड अब सिर्फ संदिग्ध ईमेल या फर्जी वेबसाइट्स तक सीमित नहीं रह गए हैं। आजकल साइबर अपराधी KYC अपडेट मैसेज, फेक बैंक कॉल्स, नौकरी के नकली ऑफर्स, WhatsApp लिंक और क्रेडिट कार्ड अपग्रेड जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में लोग कुछ ही मिनटों में अपनी पूरी जमा पूंजी गंवा देते हैं। ऐसे बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए भारत सरकार अब एक फ्री ऑनलाइन साइबर सिक्योरिटी कोर्स ऑफर कर रही है, जिसे करीब ढाई घंटे में पूरा किया जा सकता है। खास बात यह है कि कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

यह कोर्स गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre यानी I4C ने तैयार किया है। डिपार्टमेंट का कहना है कि इसका मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया में ज्यादा सुरक्षित बनाना और साइबर फ्रॉड की पहचान करना सिखाना है। CyberDost I4C के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह कोर्स स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स, सरकारी कर्मचारियों और सीनियर सिटिजन्स सभी के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

कोर्स में कई जरूरी सबजेक्ट शामिल किए गए हैं। इसमें यूजर्स को पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने, फेक लिंक पहचानने, स्कैम कॉल्स से बचने और सोशल मीडिया व डिजिटल पेमेंट्स का सुरक्षित इस्तेमाल करने जैसी चीजें सिखाई जाएंगी। इसके अलावा पहचान चोरी, बैंकिंग फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम्स से बचने के तरीके भी समझाए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि साइबर क्रमिनल्स लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों से OTP, बैंक डिटेल्स और कार्ड जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल जागरूकता सबसे बड़ा हथियार बन सकती है। मंत्रालय के मुताबिक यह कोर्स रोजमर्रा की डिजिटल लाइफ में सुरक्षित आदतें डेवलप करने पर फोकस करता है, ताकि लोग छोटे-छोटे ऑनलाइन जालसाजी के तरीकों को समय रहते पहचान सकें।

X पर शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक कोर्स की अवधि करीब 2.5 घंटे है और इसे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। कोर्स पूरा करने वाले लोगों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे खुद भी साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक बनें और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.