Samsung Galaxy S10 का टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी

Samsung इस महीने अपनी Galaxy S10 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक टीजर जारी किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 फरवरी 2019 12:48 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर Galaxy S10 का टीजर जारी
  • Galaxy Unpacked 2019 इवेंट 20 फरवरी को
  • ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10

Samsung Galaxy S10 का टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung इस महीने अपनी Galaxy S10 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक टीजर जारी किया गया है। फ्लिपकार्ट पर एक बैनर को जारी किया गया है, जिससे इस बात से पर्दा उठ गया है कि Galaxy Unpacked 2019 इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार किस वक्त होगी। इसके अलावा Galaxy S10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए नोटिफाई विकल्प भी दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में इन मॉडल की बिक्री शुरू होने के बाद Galaxy S10 मॉडल को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

रूस में जो भी ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी एस10 मॉडल के लिए प्री-बुकिंग करेंगे उन्हें कंपनी की तरफ से फ्री Galaxy Buds दिए जाने की भी खबर है। उम्मीद है कि यह प्री-बुकिंग ऑफर अन्य देशों के लिए भी जारी हो सकता है। Flipkart ने अपने मोबाइल ऐप पर एक बैनर लगाया है। बैनर से इस बात का पता चला है कि सैन फ़्रांसिस्को में आयोजित Samsung Galaxy Unpacked 2019 इवेंट भारतीय समयानुसार किस समय शुरू होगा। इवेंट की शुरुआत सुबह 11 बजे PT (भारतीय समयानुसार 21 फरवरी सुबह 12:30 बजे) होगी।

Flipkart मोबाइल ऐप पर दिख रहे बैनर में उसी तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है जो पिछले माह आए मीडिया इनवाइट पर थी। ग्राहक अपने नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर दर्ज कर ग्लोबल इवेंट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। Flipkart के इस कदम से इस बात का संकेत मिलता है कि गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च के बाद भारत में यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर बेचे जाएंगे।

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि चुनिंदा मार्केट में 8 मार्च से हैंडसेट मिलने लगेंगे और नए हैंडसेट के प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy S10, Galaxy S10e उर्फ Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

GalaxyClub  की रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस10 मॉडल की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से फ्री Samsung Galaxy Buds दिए जाएंगे। वॉयरलेस ऑडियो अनुभव देने और Apple's AirPods से मुकाबले के लिए Galaxy Ear Buds को लाया जाएगा। कुछ समय पहले लीक हुए रेंडर से इस बात का संकेत मिला था कि Galaxy Buds वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.