Flipkart Republic Day Sale 20 जनवरी से, लुभावने ऑफर के लिए हो जाइए तैयार

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अपनी प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon India से मुकाबले के लिए Republic Day Sale लेकर आ रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 14:20 IST
ख़ास बातें
  • 20 से 22 जनवरी तक चलेगी Flipkart Republic Day Sale
  • SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • 20 जनवरी को मिलेंगी स्पेशल रश ऑवर डील्स

Flipkart Republic Day Sale 20 जनवरी से, लुभावने ऑफर के लिए हो जाइए तैयार

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अपनी प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon India से मुकाबले के लिए Republic Day Sale लेकर आ रही है। बता दें कि Flipkart Sale का आगाज़ 20 जनवरी से होगा और यह सेल 22 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी मॉडल पर ब्लॉकबस्टर डील्स मिलेंगी। Flipkart Republic Day Sale में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी। फ्लिपकार्ट की तरह Amazon.in पर भी 20 जनवरी से 23 जनवरी तक Great Indian Sale का आयोजन किया जाएगा।

Flipkart Republic Day Sale के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में कंपनी ने एक अलग से पेज बनाया है। इस पेज पर फिलहाल कुछ आगामी डील्स के बारे में संकेत दिया गया है। बिना किसी प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा गया है कि फ्लिपकार्ट सेल में मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट, टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक और इलेक्ट्रॉनिक और एक्ससरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 19 जनवरी रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम एप्लायंसेज पर एक्सचेंज ऑफर के साथ चुनिंदा बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व की तरफ से बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए 20 जनवरी को रश ऑवर डील्स भी मिलेंगी। तीन दिनों तक चलने वाली Flipkart Republic Day Sale में हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अतिरिक्त स्पेशल 26 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।

सेल के दौरान फ्लिपकार्ट-ब्रांड के प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 1,450 रुपये की शॉपिंग पर 10 प्रतिशत और 1,950 रुपये की शॉपिंग पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Flipkart Sale से मुकाबले के लिए Amazon Great Indian Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, हेडफोन और होम एप्लायंसेज समेत कई अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील दी जाएंगी। एचडीएफसी बैंक के कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.