Flipkart सेल के आखिरी दिन Google का फोन हुआ 15 हजार रुपये सस्ता, जल्द करें खरीदारी

Flipkart पर गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू हुई Republic Day Sale का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 08:10 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर शामिल किया है।
  • Google Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले मिलती है।

Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Flipkart पर गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू हुई Republic Day Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सिर्फ आज का मौका ही बाकि है। आज हम बीते साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a की बात कर रहे हैं, जिसे फ्लिपकार्ट सेल में काफी सस्ता खरीदा जा सकता है। इस दौरान कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ काफी जबरदस्त है। यहां हम आपको Google Pixel 9a पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9a Price & Offers

Google Pixel 9a का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल मार्च में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में 15 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 35,150 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की स्थिति पर निर्भर करता है।

Google Pixel 9a Features & Specifications

Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। गूगल ने इस स्मार्टफोन में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर शामिल किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Pixel 9a की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  3. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  4. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  6. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  8. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  9. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  10. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.