20 हजार रुपये सस्ते में iPhone 14 Pro को खरीदने का मौका! इस ऑफर को तुरंत लगाएं

बैंक ऑफर की बात करें तो iPhone 14 Pro की खरीद पर Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि कुल 750 रुपये तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 Pro पर फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • iPhone 14 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 14 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

iPhone 14 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

पिछले कुछ समय से मार्केट में iPhone 15 सीरीज को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। कई साइट्स पर इसके डिजाइन और फीचर्स की बात हो रही हैं। इसी बीच हम आपको मार्केट में मौजूदा iPhone 14 सीरीज के प्रो वर्जन के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 14 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart पर iPhone 14 Pro की कीमत
Flipkart पर Apple iPhone 14 Pro (128 GB स्टोरेज ऑप्शन) की कीमत 1,29,900 रुपये है, लेकिन यह 5% डिस्काउंट के बाद 1,22,999 रुपये में मिल रहा है। ये आईफोन बीते साल सितंबर में लॉन्च हुआ था।

iPhone 14 Pro  पर बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात करें तो iPhone 14 Pro की खरीद पर Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि कुल 750 रुपये तक है। हालांकि इसके लिए न्यूनतम 5,000 रुपये की खरीदारी अनिवार्य है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।
Advertisement

iPhone 14 Pro पर एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑप्शन
Advertisement
अगर आप iPhone 14 Pro को ईएमआई पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह महज 7,616 रुपये प्रति माह में खरीदा जा सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत को 20,000 रुपये तक कम किया जा सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो कीमत घटकर 1,02,999 रुपये हो सकती है, वहीं उस पर बैंक ऑफर लगाने के बाद यह फोन सिर्फ 1,02,249 रुपये में आपका हो सकता है। इस प्रकार आप कुल 20,750 रुपये की बचत कर सकते हैं।

iPhone 14 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iPhone 14 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 48MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन हैक्सा कोर A16 Bionic Chip पर काम करता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.