Flipkart Month-End Mobiles Fest: Redmi Note 7 Pro, Vivo Z1 Pro समेत कई हैंडसेट बिक रहे सस्ते में

Flipkart Month End Mobiles Fest: फ्लिपकार्ट मंथ एंड मोबाइल फेस्ट सेल में Realme 2 Pro, Motorola One Vision समेत कई हैंडसेट पर मिल रही है छूट। बता दें कि Flipkart Sale 31 अगस्त तक चलेगी।

Flipkart Month-End Mobiles Fest: Redmi Note 7 Pro, Vivo Z1 Pro समेत कई हैंडसेट बिक रहे सस्ते में

Flipkart Month-End Mobiles Fest: Redmi Note 7 Pro, Vivo Z1 Pro समेत कई हैंडसेट बिक रहे सस्ते में

ख़ास बातें
  • 31 अगस्त तक चलेगी Flipkart Month End Mobiles Fest Sale
  • Asus Max M2, Samsung Galaxy A50 समेत कई हैंडसेट पर छूट
  • Honor 8C पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
विज्ञापन
Flipkart Month End Mobiles Fest Sale: फ्लिपकार्ट मंथ एंड मोबाइल फेस्ट सेल का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान कई पॉपुलर स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Sale 31 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा फोन के साथ मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान लेने का भी विकल्प उपलब्ध होगा।   

अगर आप ऑनलाइन किसी भी माध्यम के जरिए भुगतान करते हैं तो Vivo Z1 Pro (रिव्यू) के साथ 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। Xiaomi Redmi 6 (3 जीबी, 64 जीबी) को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 6,999 रुपये (एमआरपी 10,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। Honor 8C स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Realme 2 Pro भी फ्लिपकार्ट सेल का हिस्सा है और यह 8,999 रुपये (एमआरपी 13,990 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। शाओमी का Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन खरीदने पर यदि आप पुराने फोन देते हैं तो 1,000 रुपये का अतिरिक्त सामान्य एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। Samsung Galaxy A50 की खरीदी पर यदि पुराने फोन देते हैं तो 2,000 रुपये का अतिरिक्त सामान्य एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।

Oppo A5 (4 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद अब 9,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। Redmi Y2 को सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है और ग्राहक Xiaomi ब्रांड के इस हैंडसेट को अभी 7,499 रुपये (एमआरपी 10,499 रुपये) में खरीद सकते हैं।

हाल ही में लॉन्च हुए Motorola One Vision स्मार्टफोन की खरीदी पर यदि आप पुराना फोन देते हैं तो 2,000 रुपये का अतिरिक्त सामान्य एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं। मोटोरोला वन विजन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Asus 5Z (8 जीबी, 256 जीबी) भी सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल अभी छूट के बाद 23,999 रुपये (एमआरपी 36,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। Asus Max M2 को डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में Honor 10 Lite स्मार्टफोन 8,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) और Honor Play स्मार्टफोन 11,999 रुपये (एमआरपी 21,999 रुपये) में उपलब्ध हैं।

प्रीमियम फोन की बात करें तो Samsung Galaxy S10 सीरीज़ हैंडसेट के साथ 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए चुनिंदा पेमेंट माध्यमों के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। सभी प्रीपेड ऑर्डर के साथ Google Pixel 3a की खरीदी पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  14. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »