Realme 6 की कीमत और सेल की तारीख लॉन्च से ठीक पहले लीक

Realme 6 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन कई रियर कैमरे और 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा। टीज़र इमेज से इशारा मिला है कि यह फोन भी होल-पंच डिजाइन के साथ आएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 10:44 IST
ख़ास बातें
  • 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा Realme 6
  • Realme 6 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • रियलमी 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद

Realme 6 में कई रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद

Realme 6 को Realme 6 Pro और Realme Band के साथ आज भारत में लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले रियलमी 6 हैंडसेट की कथित कीमत और पहली सेल की तारीख इंटरनेट पर लीक हो गई है। यह जानकारी एक विज्ञापन से मिली है। Realme के ऑनलाइन रिटेल पार्टनर Flipkart ने कथित तौर पर गूगल पर एक कैंपेन चला रही है जिसमें इन जानकारियों के बारे में पता चला है। आइए आपको रियलमी 6 की कथित कीमत, स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Realme 6 price in India, sale date (expected)

टिप्सटर इशान अग्रवाल द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, भारत में Realme 6 की कीमत कथित तौर पर 12,999 रुपये से शुरू होगी। Flipkart का यह विज्ञापन अब उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसमें जानकारी दी गई थी कि फोन की पहली सेल 11 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme 6 Pro की सेल की तारीख का खुलासा अभी नहीं है।

गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट के विज्ञापन जिस कीमत का ज़िक्र है यह अब तक किए गए दावों से कहीं ज़्यादा है। ऐसे में हम आपको फ्लिपकार्ट के इस विज्ञापन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। हो सकता है कि Realme लॉन्च इवेंट के दौरान अपने प्रशंसकों को चौंका दे और प्रोडक्ट को बेहद ही सस्ते में लॉन्च करे।
 

Realme 6 specifications (expected)

रियलमी 6 प्रो की तरह Realme 6 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन कई रियर कैमरे और 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा। टीज़र इमेज से इशारा मिला है कि यह फोन भी होल-पंच डिजाइन के साथ आएगा। लेकिन सिर्फ एक सेंसर के लिए जगह होगी। इसके अलावा रियलमी 6 में मीडियाटेक  हीलियो जी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.