Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील

Flipkart Goat Sale आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है जिसमें स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त डील मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 09:38 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Goat Sale आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है जिसमें स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त डील मिल रही हैं। आज हम iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए सेल के दौरान iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Price & Offers

iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,24,900 में लिस्ट किया गया है, जबकिय बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,14,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹20,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर 60,300 रुपये तक कटौती हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 

Advertisement

iPhone 17 Pro Specifications

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.