Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G

Flipkart Goat Sale में अगर खरीदारी का प्लान है तो 12 हजार रुपये के बजट में Samsung Galaxy F70e 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart Goat Sale में अगर खरीदा का प्लान है तो 12 हजार रुपये के बजट में Samsung Galaxy F70e 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Galaxy F70e 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G Price 

Samsung Galaxy F70e 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1,125 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹11,874 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में ₹11,300 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy F70e 5G Specifications

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 के साथ आता है। वहीं इस फोन को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.