Flipkart Big Shopping Days Sale 2019 का आगाज़ 1 दिसंबर से, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Flipkart की Big Shopping Days Sale 5 दिसंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल का आगाज़ 30 नवंबर को रात 8 बजे हो जाएगा।

Flipkart Big Shopping Days Sale 2019 का आगाज़ 1 दिसंबर से, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
ख़ास बातें
  • कई स्मार्टफोन पर प्रीपेड डिस्काउंट और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प
  • फ्लिपकार्ट सेल में टेलीविज़न पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा
  • फ्लिपकार्ट सेल के जवाब में अमेज़न इंडिया भी सेल आयोजित कर सकती है
विज्ञापन
Flipkart की Big Shopping Days Sale की वापसी होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर डिस्काउंट व ऑफर्स मिलेंगे। पांच दिनों तक चलने वाली सेल का आगाज 1 दिसंबर को होगा। इस सेल में Realme 5, Samsung Galaxy S9 और Apple iPhone 7 जैसे फोन को सस्ते में बेचा जाएगा। Flipkart का दावा है कि वह इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 75 प्रतिशत तक की छूट और लैपटॉप व टैबलेट पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट पर लाइव किए गए माइक्रोसाइट के मुताबिक, बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आगाज 1 दिसंबर को होगा और यह 5 दिसंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल का आगाज़ 30 नवंबर को रात 8 बजे हो जाएगा।
 

Flipkart Big Shopping Days sale mobile phone offers

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में रियलमी 5, रियलमी एक्स, सैमसंग गैलेक्सी एस9, सैमसंग गैलेक्सी एस9+, गूगल पिक्सल 3ए, ऐप्पल आईफोन 7 और असूस 5ज़ेड जैसे स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी।

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में कई स्मार्टफोन पर प्रीपेड डिस्काउंट और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।
 

Flipkart Big Shopping Days Sale discounts on TVs, laptops, and other product categories

मोबाइल फोन के अलावा फ्लिपकार्ट सेल में टेलीविज़न पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। घरेलू उपकरण बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध होंगे। गेमिंग लैपटॉप 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे। डीएएसएलआर और डिजिटल कैमरे के साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। बिग शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान ब्लॉकबस्टर डील्स का भी आयोजन होगा।

प्रतीत होता है कि फ्लिपकार्ट सेल के जवाब में अमेज़न इंडिया भी सेल आयोजित करेगी। उम्मीद है कि इस संबंध में आने वाले दिनों में कुछ ऐलान ज़रूर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »