Flipkart Big Savings Days सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% बचत का मौका, AC और Smartphone बेहद सस्ते में मिलेंगे

सेल के दौरान Axis Bank, Citi Bank, Kotak Bank और RBL Bank  के कार्ड्स से पेमेंट पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर को भुनाने का लाभ भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 16:11 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट इस माह के आखिर में Big Savings Days सेल का आयोजन करने वाली है।
  • Big Savings Days सेल 23 जुलाई को शुरू होगी और यह 27 जुलाई तक जारी रहेगी।
  • सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और AC पर छूट मिलेगी।

Flipkart Big Savings Days में भारी डिस्काउंट मिलेगा।

Photo Credit: Flipkart

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट इस महीने के आखिर में Big Savings Days सेल का आयोजन करने वाली है। इस सेल के दौरान आप इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। इस सेल की शुरुआत 23 जुलाई को होगी और यह 27 जुलाई तक जारी रहेगी। 5 दिनों तक चलने वाली यह सेल यूजर्स के लिए पैसों की बचत करने का अवसर लेकर आ रही है। सेल के दौरान सुपर डील्स में 75 प्रतिशत तक सस्ते में प्रोडक्ट्स को खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में विभिन्न बैंक के कार्ड्स से भुगतान पर भारी छूट ली जा सकती है।

सेल के दौरान Axis Bank, Citi Bank, Kotak Bank और RBL Bank  के कार्ड्स से पेमेंट पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर को भुनाने का लाभ भी लिया जा सकता है। आइए इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, स्मार्टवॉच, हेडफोन, स्पीकर्स और अन्य डिवाइसेज पर बेहतरीन डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Big Savings Days सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा:

हेडफोन और स्पीकर्स: अगर आप हेडफोन और स्पीकर्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन पर 70 प्रतिशत तक ऑफर मिलेगा।

गैजेट्स पर छूट: राउटर्स, माउस और कीबोर्ड आदि की शुरुआत महज 99 रुपये से होगी।
Advertisement

टैबलेट्स पर डिस्काउंट: Tablets पर सेल के दौरान 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

स्मार्टवॉच: स्मार्टवॉच पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
Advertisement

टीवी और एप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक की छूट: अगर आप किचेन एप्लायंसेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इनकी शुरुआत 299 रुपये से होगी।
Advertisement

एसी पर डिस्काउंट: गर्मियों में एसी ही राहत देने का काम करते हैं तो ऐसे में एयर कंडीशनर पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

अल्ट्रा एचडी 4के स्मार्ट टीवी: सेल के दौरान अल्ट्रा एचडी 4के स्मार्ट टीवी की शुरुआत 20,749 रुपये से होगी।
Advertisement

फैंस और एयर कूलर्स: सेल के दौरान फैंस और एयर कूलर्स को महज 999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन पर डील्स: ओप्पो के स्मार्टफोन, वीवो के स्मार्टफोन, एप्पल आईफोन और मोटोरोला के स्मार्टफोन पर डील्स का खुलासा जल्द होगा। इन स्मार्टफोन को सेल के दौरान किफायती दामों पर खरीदने का मौका मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  5. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  6. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  8. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  9. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  10. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.