Flipkart Big Diwali सेल 8 नवंबर से होगी शुरू, Realme Narzo 20 Pro व Poco M2 जैसे फोन पर मिलेगी भारी छूट

Flipkart प्रमुख बैंकों और Bajaj Finserv के जरिए खरीद पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रहा है। स्मार्टफोन खरीद पर ई-कॉमर्स वेबसाइट 1 रूपये में मोबाइल प्रोटेक्शन और एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9i पर मिलेगी 300 रुपये की छूट
  • Realme Narzo 20 Pro फोन भी 1000 रुपये की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध हो
  • Realme C3 फोन पर भी सेल में मिलेगी 1,000 रुपये की छूट

Flipkart Plus सदस्यों को 'बिग दिवाली सेल' का एक्सेस एक दिन पहले 7 नवंबर दोपहर 12 बजे से ही प्राप्त होगा।

Flipkart ने अपनी अगली सेल का ऐलान कर दिया है, जो है 'Big Diwali Sale' जिसकी शुरुआत 8 नवंबर से होगी और यह 13 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में Realme Narzo 20 Pro, Poco M2, Redmi 9i और यहां तक कि Realme C3 जैसे स्मार्टफोन की कीमतों में भारी छूट प्राप्त होगी। फ्लिपकार्ट ने खास इस सेल के लिए कई बैंक्स के साथ साझेदारी की है, जिसमें Axis Bank, Citi Bank, Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank आदि शामिल हैं। इन बैंक्स के डेबिट व क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर आपको सेल में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा Flipkart Plus सदस्यों को 'बिग दिवाली सेल' का एक्सेस एक दिन पहले 7 नवंबर दोपहर 12 बजे से ही प्राप्त होगा।

Flipkart Big Diwali सेल में Realme Narzo 20 Pro स्मार्टफोन 1000 रुपये की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसके बाद आपपको इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी कॉन्फिग्रेशन के लिए 13,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक निनजा और व्हाइट नाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था।  

Poco M2 स्मार्टफोन पर भी फ्लिपकार्ट सेल में 1000 रुपये की छूट प्राप्त होगी और कटौती के साथ फोन का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये के साथ लिस्ट होगा। वहीं फोन के 6 जीबी + 128 जीबी की कीमत में भी कटौती होगी। यह फोन फ्लिपकार्ट पर ब्रिक रेड, पिच ब्लैक और स्लेट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।  

Redmi 9i की बीत करें, तो इस फोन पर सेल में 300 रुपये की कटौती की जाएगी, हालांकि यह कटौती केवल फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर ही मिलेगी। कटौती के साथ सेल में यह पोन 8,999 रुपये की कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी असल कीमत 9,299 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन कलर मिलेंगे।
Advertisement

अंत में Realme C3 फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट के साथ वेबसाइट पर लिस्ट किया जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल में फोन का 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं इसका 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह फोन वॉलकैनो ग्रे और फ्रोज़न ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 8 नवंबर से खरीद के लिए वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया जाएगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट प्रमुख बैंकों और Bajaj Finserv के जरिए खरीद पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रहा है। स्मार्टफोन खरीद पर ई-कॉमर्स वेबसाइट 1 रूपये में मोबाइल प्रोटेक्शन और एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़, टीवी व बड़े अप्लाइंसेस खरीद पर भी 80  प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Super-fast 65W charging
  • 90Hz display
  • Bad
  • Mediocre low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.