Flipkart Big Billion Days Sale: Poco F7 5G का प्राइस 30,000 रुपये से कम, Poco X7, M7 सीरीज पर भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की आगामी सेल में Poco F7 5G को बैंक ऑफर्स सहित 28,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 18:31 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में Poco F7 5G को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • इसमें Poco X7 5G को 14,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा
  • फ्लिपकार्ट की सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी

इस सेल में बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की Big Billion Days Sale की 23 सितंबर से शुरुआत होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco के कई हैंडसेट्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

फ्लिपकार्ट की सेल में Poco F7 5G को बैंक ऑफर्स सहित 28,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की भारत में 1 जुलाई को बिक्री शुरू की गई थी। Poco F7 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 31,999 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसके 12 GB + 512 GB वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 33,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1,280x2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Poco F7 5G में 7,550mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस सेल में  Poco X7 5G और Poco X7 Pro 5G को क्रमशः 14,499 रुपये और 19,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्राइस में बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। इस स्मार्टफोन्स में 6,550 mAh की बैटरी दी गई है। Poco X7 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का लॉन्च पर प्राइस 21,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 23,999 रुपये का था। Poco X7 Pro 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 29,999 रुपये का है। 

Poco M7 सीरीज पर भी फ्लिपकार्ट की सेल में डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें Poco के M7 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये के लॉन्च पर प्राइस की तुलना में इस सेल में 8,799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। Poco M7 Pro 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को इस सेल में 14,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.