• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart बिग बिलियन सेलः कई ब्रांड के स्मार्टफोन बिकेंगे 7,000 रुपये से कम में

Flipkart बिग बिलियन सेलः कई ब्रांड के स्मार्टफोन बिकेंगे 7,000 रुपये से कम में

फ्लिपकार्ट के वार्षिक बिग बिलियन डेज़ सेल का आगाज़ 20 सितंबर को होगा और यह 24 सितंबर तक चलेगी। स्मार्टफोन सेल 21 सितंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कई बजट स्मार्टफोन को और सस्ते दाम में बेचेगी।

Flipkart बिग बिलियन सेलः कई ब्रांड के स्मार्टफोन बिकेंगे 7,000 रुपये से कम में
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट के वार्षिक बिग बिलियन डेज़ सेल का आगाज़ 20 सितंबर को होगा
  • स्मार्टफोन सेल 21 सितंबर से शुरू होगी
  • फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कई बजट स्मार्टफोन को और सस्ते दाम में बेचेगी
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के वार्षिक बिग बिलियन डेज़ सेल का आगाज़ 20 सितंबर को होगा और यह 24 सितंबर तक चलेगी। स्मार्टफोन सेल 21 सितंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कई बजट स्मार्टफोन को और सस्ते दाम में बेचेगी। मोटोरोला, सैमसंग, ज़ोलो, स्वाइप, असूस, माइक्रोमैक्स, आईवूमी और सैनसुई जैसे ब्रांड ने अपने बजट स्मार्टफोन पर छूट और डील का ऐलान किया है। इन ब्रांड के चुनिंदा हैंडसेट 7,000 रुपये से भी कम में मिलेंगे।

Flipkart सेल के दौरान Infinix Hot 4 Pro पर 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी। यह हैंडसेट सेल में 6,499 रुपये में मिलेगा। 6,499 रुपये वाला पैनासोनिक पी85 सेल में 4,999 रुपये में मिलेगा। स्वाइप एलीट सेंस की कीमत 5,999 रुपये (वास्तविक कीमत 7,499 रुपये) रहने की उम्मीद है। Xolo Era 1X को 3,999 रुपये (वास्तविक कीमत 4,999 रुपये) में बेचा जाएगा।

इसी तरह से 5,999 रुपये वाले यू यूनीक 2 को 500 रुपये की छूट के साथ सेल के दौरान 5,499 रुपये में बेचा जाएगा। बजट हैंडसेट iVoomi Me 3 और iVoomi Me 3S हैंडसेट पर क्रमशः 1,000 और 1,500 रुपये की छूट दी जाएगी।

सैमसंग ब्रांड के भी कई स्मार्टफोन 7,000 रुपये से कम में बिकेंगे। जानकारी मिली है कि इस कीमत में Samsung Galaxy On5, Samsung Galaxy On7 और Samsung Galaxy J3 Pro जैसे हैंडसेट उपलब्ध होंगे। इनके अलावा सेल में iVooMi Me4, Micromax Evok Power, Xolo Era 1X Pro और कई अन्य स्मार्टफोन भी उपलब्ध होंगे। हैंडसेट खरीदने के लिए ग्राहक यदि एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। चुनिंदा मॉडल के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

इसके अलावा Flipkart ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि Samsung Galaxy S7 'अविश्वसनीय कीमत' पर उपलब्ध होगा। ऐसे में बड़ी छूट के लिए तैयार रहिए। सेल के दौरान HTC U11, Asus ZenFone 4 Selfie, Yu Yureka 2 और Moto C Plus सस्ते में उपलब्ध होंगे। ओप्पो के स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। इसके अलावा सेल के दौरान कोई हैंडसेट खरीदने पर फ्लिपकार्ट की ओर से मेटल ईयरफोन पर फ्लैट 60 फीसदी की छूट दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »