Flipkart सेलः स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर का खुलासा

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत मंगलवार मध्यरात्रि को होगी। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट ने स्मार्टफोन, गैजेट्स, टेलीविज़न और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से संबंधित ऑफर का खुलासा कर दिया है। चार दिन की यह सेल 24 सितंबर तक चलेगी।

Flipkart सेलः स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर का खुलासा
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत मंगलवार मध्यरात्रि को होगी
  • बता दें कि स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर 21 सितंबर से लाइव होंगे
  • सबसे बड़ी कटौती Samsung Galaxy S7 पर देखने को मिलेगी
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत मंगलवार मध्यरात्रि को होगी। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट ने स्मार्टफोन, गैजेट्स, टेलीविज़न और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से संबंधित ऑफर का खुलासा कर दिया है। चार दिन की यह सेल 24 सितंबर तक चलेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस7 और हुवावे पी9, असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी और मोटो सी प्लस जैसे स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर का ऐलान किया गया है।

बता दें कि स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर 21 सितंबर से लाइव होंगे। सबसे बड़ी कटौती Samsung Galaxy S7 पर देखने को मिलेगी। यह 29,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Huawei P9 की वास्तविक कीमत 39,999 रुपये है और सेल के दौरान यह फोन सिर्फ 14,999 रुपये में बिकेगा। Xiaomi Redmi 4A और हाल ही में लॉन्च किया गया Xiaomi Mi A1 सीमित संख्या में क्रमशः 6,999 व 14,999 रुपये में बिकेंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोन की सेल 21 सितंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी।

कई बजट स्मार्टफोन के साथ डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं। Flipkart पर Infinix Hot 4 Pro और Moto C Plus 1,000 रुपये की छूट के साथ क्रमशः 6,499 और 5,999 रुपये में मिलेंगे। 6,499 रुपये वाला Panasonic P85 स्मार्टफोन को 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्वाइप एलीट सेंस 5,999 रुपये (वास्तविक कीमत 7,499 रुपये) और Xolo Era 1X 3,999 रुपये (वास्तविक कीमत 4,999 रुपये) में मिलेगा।

इसी तरह से यू यूनीक 2 को 500 रुपये की छूट के साथ 5,499 रुपये में बेचा जाएगा। iVoomi Me 3 और iVoomi Me 3S बजट स्मार्टफोन पर क्रमशः 1,000 और 1,500 रुपये की छूट दी जाएगी। स्मार्ट्रोन.एसआरटी 5,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध होगा। यह 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। 11,999 रुपये वाला ZTE Blade A2 Plus हैंडसेट 7,999 रुपये में बिकेगा। Samsung Galaxy On5, Samsung Galaxy On7 और Samsung Galaxy J3 Pro हैंडसेट 7,000 रुपये से कम में बेचे जाएंगे।

अब बात आईफोन की। सेल के दौरान आईफोन मॉडल पर जबरदस्त छूट और ऑफर उपलब्ध होंगे। ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर दिए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च किया गया Asus ZenFone 4 Selfie हैंडसेट 9,999 रुपये (वास्तविक कीमत 10,999 रुपये) और Panasonic Eluga Ray 700 हैंडसेट 9,999 रुपये (वास्तविक कीमत 10,999 रुपये) में बेचा जाएगा।

फ्लिपकार्ट से खरीदारी के लिए अगर भुगतान एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किया जाता है तो आपको 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज़ वाला ईएमआई और बायबैक गारंटी भी उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Billion Days, Flipkart Sale, Mobiles, Tablets
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »