Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, लेकिन मेंबर्स और प्लस यूजर्स को एक दिन पहले 8 अक्टूबर को एक्सेस मिलेगा।
Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
Photo Credit: Flipkart
Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, लेकिन मेंबर्स और प्लस यूजर्स को एक दिन पहले 8 अक्टूबर को एक्सेस मिलेगा। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट ने अभी से ही ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। आगामी सेल में आईफोन 17, सैमसंग एस25 और वीवो टी4एक्स 5जी आदि पर छूट मिलेगी, जिनकी कीमत को लेकर संकेत दे दिया है। सेल में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर डिस्काउंट मिलेगा, इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से भी अतिरिक्त बचत होगी। आइए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17
iPhone 17 सेल के दौरान ₹7X,XXX* में उपलब्ध होगा। iPhone 17 बीते साल सितंबर में (बेस वेरिएंट) ₹82,900 में लॉन्च हुआ था। iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3 हजार निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह आईफोन आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। कैमरा सेटअप के मामले में iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
Flipkart Big Billion Days Sale में Vivo T5x 5G ₹2X,XXX* और Motorola Edge 70 Fusion ₹2X,XXX* की कीमत से शुरू हो सकती है।
Samsung Galaxy S25 ₹5X,XXX* की शुरुआती कीमत पर आएगा, हालांकि Galaxy S25 5G बीते साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च किया गया था। Galaxy S25 5G में 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy S25 FE सेल के दौरान ₹4X,XXX* की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि यह फोन सितंबर 2025 में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था। Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग एक्सीनॉक्स 2400 चिपसेट से लैस किया गया है।
Flipkart Big Billion Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर्स
Ai+ Nova 2 5G, Realme P4 Lite 5G, Moto G37 Power, Samsung Galaxy A36, Poco C86x, Motorola Edge 70 Pro, Google Pixel 11, Ai+ Nova 2 Neo 5G, Samsung Galaxy F70e 5G, Realme P4X 5G, HMD Vibe 2 5G, Nothing Phone (4b), Google Pixel 10a, Infinix Hot 60i 5G, Ace 5G, Virat V1 5G और Redmi Note 15 SE 5G पर भी डील्स मिलेंगी, हालांकि, कीमत कितने से शुरू हो सकती है इसका संकेत अभी तक नहीं दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी