Flipkart Big Billion Days Sale में कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील्स

Flipkart Big Billion Days सेल का आगाज़ अगले सप्ताह 10 अक्टूबर से होगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2018 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S8 मिलेगा 29,990 रुपये में
  • डुअल फ्रंट कैमरे वाला Intex Indie 6 मिलेगा 3,999 रुपये में
  • शाओमी, मोटोरोला हैंडसेट पर मिलेंगे डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days सेल का आगाज़ अगले सप्ताह 10 अक्टूबर से होगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट दिया जाएगा। साइट और मोबाइल ऐप पर स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स को लिस्ट कर दिया गया है। 11 अक्टूबर से Xiaomi, Samsung, Motorola, Asus, Vivo और अन्य हैंडसेट कंपनियों के मोबाइल फोन पर आकर्षक ऑफर्स की भरमार होगी।

Moto Z2 Force की कीमत 34,999 रुपये है, सेल के दौरान यह हैंडसेट 50 प्रतिशत के डिस्काउंट पर मिलेगा। यानी आप मोटो जेड2 फोर्स को केवल 17,499 रुपये में खरीद सकेंगे। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी/32 जीबी की कीमत 10,999 रुपये, 4 जीबी/64 जीबी की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद ये हैंडसेट क्रमश: 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये में बेचे जाएंगे। Asus Zenfone 5Z की कीमत 29,999 रुपये है, हैंडसेट पर 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये में मिलेगा। किसी भी पुराने वनप्लस स्मार्टफोन को वापस करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement

अब बात सैमसंग स्मार्टफोन पर ऑफर्स की। Samsung के फ्लैगशिप हैंडसेट Galaxy S8 की कीमत वैसे तो 45,990 रुपये है लेकिन Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान आप इसे 29,990 रुपये में खरीद पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की कीमत 15,490 रुपये है, डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung J3 Pro पर 2,300 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह 6,190 रुपये में मिलेगा। सैमसंग ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी वेरिएंट 17,990 रुपये का है, ग्राहक इसे 9,990 रुपये मं खरीद पाएंगे। अब बात 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन की। Panasonic P91 का 1 जीबी रैम/16 जीबी मॉडल पर 4,991 रुपये के डिस्काउंट के बाद 2,999 रुपये में मिलेगा। 4,000एमएएच बैटरी वाला YU ACE केवल 5,499 रुपये, डुअल फ्रंट कैमरे वाला Intex Indie 6 सिर्फ 3,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.