Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल्स 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं, जिनमें iPhones पर अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट्स देखने को मिलेंगे। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज बैंक कार्ड ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज स्कीम्स भी दे रहे हैं।
दोनों सेल में Phone 16 Pro और Pro Max जैसे लेटेस्ट मॉडल्स पर बड़ी कटौती देखने को मिलेगी
Amazon की Great Indian Festival सेल और Flipkart की Big Billion Days सेल का मुकाबला हर साल काफी हाईलाइट रहता है, लेकिन इस बार असली आकर्षण iPhone डील्स हैं। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज 23 सितंबर से अपनी सेल शुरू कर रहे हैं, जहां Prime और Plus मेंबर्स को एक दिन पहले से एक्सेस मिल जाएगा। Apple के नए iPhone 16 सीरीज से लेकर पुराने मॉडल iPhone 14 और iPhone 13 तक, कई पॉपुलर डिवाइस इस बार भारी डिस्काउंट पर बिकने वाले हैं।
Flipkart और Amazon, दोनों ने ही iPhones के कुछ पॉपुलर मॉडल्स पर मिलने वाले डिस्काउंटेड प्राइस को रिवील कर दिया है। हालांकि, कुछ डील्स को अभी भी पर्दे के पीछे ही रखा गया है। iPhone 16 Pro और Pro Max जैसे लेटेस्ट मॉडल्स पर बड़ी कटौती देखने को मिलेगी। यहां तक कि iPhone 14 का प्राइस भी 40 हजार रुपये के करीब आ सकता है। वहीं Amazon ने भी iPhone 16 Pro को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ करीब 57 हजार रुपये तक पहुंचा दिया है। यानी किस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा बचत होगी, यह काफी हद तक आपके बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर पर डिपेंड करेगा।
कंपनियां इस बार सिर्फ बेसिक डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि नो-कॉस्ट EMI और एक्स्ट्रा बैंक कैशबैक ऑफर भी दे रही हैं। इससे कीमतें और भी नीचे जा सकती हैं। अगर किसी को iPhone 16 Pro या Pro Max जैसे लेटेस्ट मॉडल लेने हैं, तो यह सेल बेस्ट टाइम साबित हो सकती है। वहीं, पुराने मॉडल चाहने वालों के लिए Flipkart पर iPhone 14 और Amazon पर iPhone 13/14 Plus अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं।
| Models | MRP | Amazon | Flipkart |
|---|---|---|---|
| iPhone 16 | Rs 79,900 | Rs 69,499 | Rs 51,999 फ्लैट |
| iPhone 16 Pro | Rs 1,19,900 | अनाउंसमेंट बाकी | Rs 69,999 इफेक्टिव |
| iPhone 16 Pro Max | Rs 1,44,900 | अनाउंसमेंट बाकी | Rs 89,999 इफेक्टिव |
| iPhone 16e | Rs 59,900 | Rs 51,499 | अनाउंसमेंट बाकी |
| iPhone 15 | Rs 69,900 | Rs _ _, _49 | अनाउंसमेंट बाकी |
| iPhone 15 Plus | Rs 79,900 | अनाउंसमेंट बाकी | अनाउंसमेंट बाकी |
| iPhone 14 | Rs 59,900 | अनाउंसमेंट बाकी | Rs 39,999 इफेक्टिव |
Big Billion Days और Great Indian Festival दोनों सेल्स की शुरुआत 23 सितंबर से होगी, लेकिन Flipkart Plus और Amazon Prime मेंबर्स को 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। Flipkart की Big Billion Days में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलेंगे। वहीं Amazon Great Indian Festival में SBI कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर खास छूट दी जा रही है। दोनों प्लेटफॉर्म्स नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी लेकर आ रहे हैं।
Flipkart Big Billion Days 23 सितंबर से शुरू होगी, Plus यूजर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
Amazon Great Indian Festival भी 23 सितंबर से शुरू होगी, Prime यूजर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डील्स अलग-अलग होंगी। आपके मॉडल और बैंक कार्ड पर डिपेंड करेगा।
हां, Flipkart और Amazon दोनों iPhones पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स दे रहे हैं।
Flipkart Axis और ICICI कार्ड्स पर डिस्काउंट दे रहा है, जबकि Amazon SBI कार्ड और EMI पर छूट ऑफर कर रहा है।
हां, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर iPhone एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध होंगे, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
हां, उम्मीद है कि iPhone 15 और iPhone 14 सीरीज पर आकर्षक डिस्काउंट्स मिलेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!