खिलौना नहीं है यह टॉय टेलीफोन, इसमें कॉलिंग फीचर भी मिलता है!

'Chatter Telephone with Bluetooth' को वर्तमान में केवल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और वहां इसकी कीमत 60 डॉलर (लगभग 4,500 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2021 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Fisher-Price ने एक टॉय टेलीफोन लॉन्च किया है जो Bluetooth से लैस है
  • Android और iOS डिवाइस से पेयर हो सकता है यह टेलीफोन
  • कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं इसका घूमने वाला गोल डायल

'Chatter Telephone with Bluetooth' की कीमत 60 डॉलर (लगभग 4,500 रुपये) है

खिलौने बनाने वाली मशहूर कंपनी Fisher-Price ने एक टॉय टेलीफोन बनाया है, जो आपको आपके बचपन में ले जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि बच्चों के लिए खिलौना बनाया है, तो इसमें टेक्नोलॉजी कहा से आई, तो आपको बता दें कि 90 के दशक में हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले टेलीफोन के जैसा दिखने वाला यह टॉय असल में कॉल भी कर सकता है। यह रंग-बिरंगा टॉय टेलीफोन ब्लूटूथ से लैस आता है और  आपके Android या iOS फोन के साथ पेयर हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Fisher-Price ने अपनी 60वीं सालगिराह के मौके पर Chatter Telephone नाम से एक टॉय टेलीफोन पेश किया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। यह दिखने में छोटे बच्चों के खिलौने जैसा है, लेकिन इसे बड़े भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके जरिए लोग अपने एंड्रॉयड या ऐप्पल डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से यूज़र अपने मोबाइल पर आने वाली कॉल इस टेलीफोन के जरिए उठा सकते हैं या इसके जरिए किसी को कॉल कर सकते हैं।


मज़ेदार बात यह है कि इसमें मौजूद गोल डायल भी काम करता है। यदि आप किसी को अपने स्मार्टफोन के जरिए कॉल करना चाहते हैं, तो आप इस टेलीफोन के गोल डायल के जरिए नंबर मिला सकते हैं, जो निश्चित तौर पर आपको आपके बचपन की याद दिलाएगा। इसमें एक लाल बटन दिया गया है, जिसके जरिए आप कॉल को स्पीकर पर रख सकते हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 500mAh क्षमता की बैटरी है, जो कंपनी के दावे के अनुसार, 9 घंटे का टॉक टाइम देगी। इसके पीछे की ओर एक चार्जिंग पॉइन्ट दिया गया है। ब्लूटूथ की रेंज 15 फीट है। 'Chatter Telephone with Bluetooth' को वर्तमान में केवल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और वहां इसकी कीमत 60 डॉलर (लगभग 4,500 रुपये) रखी गई है। ग्राहक इसे Best Buy से खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.