Fake iPhone: 62 लाख रुपये के 20 हजार फेक iPhone मिले!

पुलिस ने 20 हजार से ज्यादा नकली फोन जब्त करने की बात कही है लेकिन सटीक आंकड़े नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2024 19:36 IST
ख़ास बातें
  • आयरलैंड में पुलिस ने फेक आईफोन का जखीरा जब्त किया।
  • फेक आईफोन 62 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के बताए गए हैं।
  • आयरलैंड के बेलफास्ट और पोर्टाडाउन में नकली आईफोन वाले गिरोह का भंडाफोड़।

नकली आईफोन पुलिस रेड में बरामद किए गए।

Photo Credit: Apple Insider

फेक आईफोन (Fake iPhone) का बड़ा मामला सामने आया है। नॉर्दर्न आयरलैंड में पुलिस ने फेक आईफोन का जखीरा जब्त किया है। ये फेक आईफोन 62 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के बताए गए हैं। पुलिस ने 20 हजार से ज्यादा नकली आईफोन रेड में बरामद किए। घटना 28 मार्च की बताई जा रही है। आयरलैंड के बेलफास्ट और पोर्टाडाउन में नकली आईफोन वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। 

इस मामले में जो फोटो सामने आई हैं उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि सिर्फ आईफोन ही नहीं, इस गिरोह के पास Apple के और भी बहुत सारे नकली प्रोडक्ट्स रहे होंगे। Apple Insider के अनुसार, पुलिस ने 20 हजार से ज्यादा नकली फोन जब्त करने की बात कही है लेकिन सटीक आंकड़े नहीं दिए हैं। iPhone के अलावा यहां AirPods, स्मार्टवॉच, चार्जर आदि भी होने की बात भी कही गई है। आयरलैंड के अलावा रेड में इंग्लैंड के पूर्वी मध्यभाग में भी इसी तरह के फेक डिवाइसेज पाए गए हैं। 2021 में इस एरिया में एक रिपेयर फर्म पर भी 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था जो कि एपल के फेक चार्जर बेचा करती थी। 
Advertisement

अभी तक फेक आईफोन के मामले में किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया गया है लेकिन एक 24 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। Apple से जुड़ी अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में बात करें तो iPhone में कथित तौर पर फिशिंग अटैक की शिकायतें मिल रही हैं। स्कैम, और फिशिंग संबंधी जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म Kerbs on Security ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि आईफोन पर MFA Bombing देखने को मिल रही है। 

फिशिंग अटैक का कारण एपल पासवर्ड रीसेट फीचर में बग का मौजूद होना बताया गया है जिसका इस्तेमाल करके स्कैमर यूजर्स के पास पासवर्ड रीसेट करने के प्रॉम्ट भेज रहे हैं। अगर यूजर गलती से इस पर ‘Allow' बटन को प्रेस कर देता है, या फिर यूजर किसी तरह इन पासवर्ड रिक्वेस्ट को लेने से मना कर देता है तो स्कैमर फिर एपल के अधिकारिक सपोर्ट नम्बर से कॉल भी कर रहे हैं।  
Advertisement

कॉल में स्कैमर खुद को एपल का सपोर्ट प्रतिनिधि बताता है और कहता है कि यूजर के अकाउंट पर अटैक किया जा सकता है, जिसके लिए उसे वन टाइम कोड बताकर खुद को वैरीफाई करवाना होगा। अगर यूजर स्कैमर के कहने पर इस तरह से वन टाइम कोड शेयर करता है तो स्कैमर आपके सभी एपल डिवाइसेज से आपका अकाउंट लॉग आउट कर सकता है और दूर बैठे-बैठे सारा डेटा साफ कर सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: fake iphone, fake iphone in ireland, fake iphone seized

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.